डेविड वार्नर ने तोड़ा विराट का ‘बाहुबली रिकॉर्ड’, चाह कर भी किंग कोहली इस सीजन नहीं कर सकते वापसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मैच के दौरान अपने होम ग्राउंड पर करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी. 77 रन से दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने धोनी के धुरंधरों के हाथों मैच गंवा दिया. कप्‍तान डेविड वार्नर अंत तक दिल्‍ली को जिताने में लगे रहे लेकिन दूसरे छोर पर किसी बैटर ने उनका साथ नहीं दिया. केवल एक मैच में नहीं बल्कि लगभग सभी मैचों में दिल्‍ली का यही हाल देखने को मिला. इस हार के साथ दिल्ली की टीम का सफर आईपीएल 2023 में खत्‍म हो गया है. मैच हारने के बावजूद वार्नर आरसीबी के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे.

डेविड वार्नर ने सीएसके के खिलाफ 58 गेंदों पर 86 रनों की अहम पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से सात चौके और पांच छक्‍के आए. इसके साथ ही वार्नर ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं. दिल्‍ली के कप्‍तान ने इस सीजन 14 मैचों में 36 की औसत और 131 की स्‍ट्राइकरेट से 516 रन बनाए. इस दौरान उनके बैट से छह अर्धशतक आए. आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो यह सातवां मौका है जब वार्नर ने एक सीजन में 500 रन बनाए हैं. इस मामले में उन्‍होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

VIDEO: डेविड वार्नर ने रवींद्र जडेजा को दिखाया बल्‍ला, तलवार की तरह घुमाने लगे, हंसी नहीं रोक पाए जड्डू

IPL Playoff Tickets: नॉकआउट से पहले फैन्‍स में मची भगदड़! हाथों हाथ बिके टिकट, अब भी है मौका, जानें पूरी डिटेल

विराट कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान शानदार फॉर्म में हैं. वो अबतक खेले 13 मैचों में 44 की औसत और 135 की स्‍ट्राइकरेट से 538 रन बना चुके हैं. आईपीएल करियर के दौरान विराट छह बार ही एक सीजन के दौरान 500 से ज्‍यादा रन बना पाए हैं. इस सीजन यह छठा मौका था जब विराट ने 500+ रन बनाए.

वार्नर की बराबरी करने के लिए विराट कोहली को अब अगले सीजन का इंतजार करना होगा. साथ ही यह उम्‍मीद भी करनी होगी कि वार्नर 500 से कम रन बनाएं. दिल्‍ली की टीम का प्रदर्शन भले ही इस सीजन बेहद खराब रहा हो लेकिन कप्‍तान डेविड वार्नर का बल्‍ला खूम चमका है. फिलहाल ओरेंज कैप की रेस में वार्नर छठे स्‍थान पर हैं.

Tags: David warner, DC vs CSK, IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें