Street Food : लिट्टी के साथ खाना हो तवा चिकन फ्राई तो पहुंच जाएं गोपालगंज के इस बाजार, 35 रुपए की है प्लेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/गोपालगंज: आज के दौर में चिकन खाना हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं. चिकन से बनने वाला हर डिश बेहद लाजबाब होता है. चिकन की कई वैरायटी आपको बाजार के होटल से लेकर सड़क किनारे मिल जाएगा. अगर आप भी चिकन के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए हीं है. आज हम आपको चिकन का एक बेहद लजीज डिश के बारे में बताने जा रहे हैं.

जी हां उस लजीज डिश का नाम है तवा चिकन फ्राई. यदि आप गोपालगंज के रहने वाले हैं तो यहां सभी जगह तवा चिकन फ्राई नहीं मिलेगा. इसका स्वाद चखने के लिए आपको जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सासामुसा बाजार आना होगा. यहां आपको एक ठेले पर बेहद लजीज तवा चिकन फ्राई के साथ लिट्टी भी मिलेगा. रंजीत कुमार यहां लिट्टी के साथ तवा चिकन फ्राई खिलाते हैं, जो आपके खाने का मजा दोगुना कर देगा.

10 वर्षों से रंजीत लिट्टी के साथ खिला रहे हैं तवा चिकन फ्राई
रंजीत कुमार ने बताया कि सासामुसा बाजार में पिछले 10 वर्षो से लिट्टी के साथ तवा चिकन फ्राई लोगों को खिला रहे हैं. खास बात यह है कि तवा चिकन फ्राई में प्याज का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसके बाद भी स्वाद बेहद लाजबाब रहरा है और लोग बड़े चाव से लिट्टी के साथ न सिर्फ खाते हैं बल्कि घर भी ले जात हैं.

रंजीत कुमार ने बताया कि इसे बनाने में खड़ा जीरा और गोल मिर्च का उपयोग करते हैं. रंजीत ने बताया कि तवा चिकन फ्राई की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है और सामग्री की लिस्ट भी लंबी नहीं है.

इसे अपने घर पर भी आसानी से बनाकर खा सकते हैं. बस आपको चिकन, कढ़ी पत्ता, जीरा, साबुत लाल मिर्च, बेसन सहित कुछ बुनियादी मसालों को इक्कठा करना है. मसालों के साथ चिकन को मिलकार बस एक पैन में तेल गरम करना है. इसमें साबुत लाल मिर्च, जीरे के साथ चिकन डालकर भूनना है. जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाएगा तो खाने में बेहद मजेदार लगेगा.

रोजाना दो हजार तक हो जाता है कारोबार
रंजीत ने बताया कि सासमुसा चौक पर रोजाना दोपहर बाद ठेले पर दुकान लगाते हैं. दुकान लगते हीं ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है. ग्राहक लौटे नहीं इसलिए कुछ सामाग्री घर से हीं तैयार करके लाते हैं, ताकि ग्राहकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े.

रंजीत ने बताया कि महज 35 रूपए में लिट्टी के साथ तवा चिकन फ्राई ग्राहकों को खिलाते हैं. ग्राहकों को प्लेट में पांच लिट्टी के साथ एक तवा चिकन फ्राई देते हैं. यहां लिट्टी और तवा चिकन फ्राई को खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं. रंजीत ने बाताया कि रोजाना 1500 से 2 हजार तक बिक्री हो जाती है.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 20:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें