अयोध्या आएं…तो इन जगहों पर जरूर जाएं, यहां मिलेगी फॉरेन ट्रिप जैसी फीलिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. बस कुछ ही दिनों में गर्मी की छुट्टी होने वाली है. ऐसे में अगर आप भी इस बार फैमिली के साथ बाहर जाने का मूड बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. अगर आप अयोध्या आ रहे हैं तो राम मंदिर के अलावा यहां ऐसी बहुत सी प्रसिद्ध जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं.

दरअसल, भगवान राम की नगरी सज रही है. धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अयोध्या को निखारा जा रहा है. अयोध्या के दर्शन नगर के पास स्थित सूर्य कुंड और गुप्तार घाट का नजारा किसी फॉरेन ट्रिप से कम नहीं लगता. यहां पर रात का नजारा भी अलौकिक और अद्भुत होता है.

अयोध्या में कई सारे दर्शनीय स्थल
इसके अलावा अगर आपको विदेशी पक्षियों की आवाज सुननी है तो आपको समदा झील जाना चाहिए. चिलचिलाती धूप और गर्मी से निजात के लिए इन दिनों राम की पैड़ी भी पिकनिक स्पॉट बन चुकी है. दूरदराज के पर्यटक और श्रद्धालु अयोध्या आते ही राम की पैड़ी पर बने झरने में छम-छम करते मां सरयू की गोद में नजर आते हैं. बस कुछ ही दिन बाद सरयू तट के किनारे आप पैराग्लाइडिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं पर्यटन की दृष्टि से पैराग्लाइडिंग वाटर बोर्ड, पैराशूट बैलून और टेंट सिटी के साथ होमस्टे जैसी सुविधा यहां मिलने वाली है.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में यहां मनाए गर्मियों की छुट्टी
गुप्तार घाट: इस घाट की धार्मिक मान्यता त्रेता युग से चली आ रही है. भगवान राम जब अपने धाम को जाने लगे तो इसी जगह से वह गए थे, यानी इसी सरयू नदी में वह गुप्त हुए थे. तभी से इसका नाम गुप्तार घाट पड़ा. आज दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक गुप्तार घाट पहुंचते हैं. इतना ही नहीं गुप्तार घाट के बगल बना पार्क भी आकर्षण का केंद्र है, जहां शाम ढलते ही लोग परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं.

लता मंगेशकर चौक: राम नगरी अयोध्या की हृदय स्थली नया घाट चौराहे को अब लता मंगेशकर के नाम से जाना जाता है. यानी इसका नाम अब लता मंगेशकर चौक कर दिया गया है. अयोध्या पहुंचते ही आपको लता मंगेशकर की याद में बने चौक पर रामधुन सुनाई देगी. श्रद्धालुओं के लिए लता मंगेशकर चौक भी आकर्षण का केंद्र है. लोग दर्शन पूजन के साथ 14 मीटर ऊंची दिला के साथ सेल्फी भी लेते नजर आते हैं.

समदा झील: अयोध्या राम मंदिर से मात्र 20 किलोमीटर दूरी पर एक झील तैयार की गई है, जिसे नाम दिया गया क्षमता झील. यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं. श्रद्धालु और पर्यटक जब धर्म नगरी पहुंचते हैं तो वे इस झील पर जरूर जाते हैं. स्टील पर उन्हें विदेशी पक्षियों की चुलबुल आहट सुनने को मिलती है.

पौराणिक मठ मंदिर: अगर आप धर्म नगरी अयोध्या आ रहे हैं और आप अयोध्या के मठ मंदिरों का दर्शन करना चाहते हैं तो आपको भगवान राम के दर्शन के साथ-साथ सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, दशरथ महल जहां पूरा राज्य परिवार एक साथ विराजमान है. कनक भवन के अलावा नागेश्वर नाथ मंदिर, छोटी छावनी आदि मठ मंदिरों में दर्शन पूजन भी कर सकते हैं. बड़ी संख्या में दर्शनार्थी जब भी अयोध्या आते हैं तो इन मंदिरों में दर्शन पूजन को जाते हैं.

राम पैड़ी: 2017 के पहले इस स्थान को राम की पैड़ी बोला जाता था. लेकिन मुख्यमंत्री योगी जब प्रदेश के मुखिया बने तब से इस स्थान का नाम बदलकर दीपोत्सव स्थल कर दिया गया है. यह वही जगह है, जहां दीपावली के समय लाखों दीप जगमग होते हैं. दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी के बीचों बीच शरीर की अविरल जलधारा प्रवाहित होती है, जिसमें चिलचिलाती धूप और गर्मी से निजात के लिए लोग छम-छम नहाते नजर आते हैं.

Tags: Ayodhya News, Life18, Summer vacation, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें