मनोज बाजपेयी की धांसू एक्टिंग, ट्रेलर देख लोगों के खडे़ हुए रोंगटे, फैन बोला – ‘इन्हें कोई ऑस्कर दे दो…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की अगली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है. ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया से सामना करवाता है, जहां पावरफुल लोगों का दबदबा है, लेकिन एक साधारण आदमी बिना किसी डर के आगे बढ़ता जाता है और अपने असाधारण साहस के बलबूते सच और न्याय के लिए जी जान लगा देता है. मनोज बाजपेयी की ‘बंदा’ न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी है.

ट्रेलर की शुरुआत में पुलिस वैन से उतरते हुए एक बाबा की झलक मिलती है, जिनकी सेशन कोर्ट में 5 बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. वह अब हाई कोर्ट का रुख करता है. वह पावरफुल वकीलों का सहारा लेता है, पर एक साधारण वकील के खिलाफ उनकी एक नहीं चलती. अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म “सिर्फ एक बंदा काफी है” का ट्रेलर जबरदस्त लग रहा है.

” isDesktop=”true” id=”6261889″ >

लोग फिल्म के कॉन्टेंट और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. लोग रोमांचित हो रहे हैं. मनोज बाजपेयी की एक्टिंग देखकर एक यूजर कहता है, ‘इतनी जबरदस्त एक्टिंग, इनको कोई ऑस्कर दे दो, वरना यह टैलेंट वेस्ट हो जाएगा. एसएस राजामौली को अपनी फिल्म में मनोज बाजपेयी को विलेन के रोल में लेना चाहिए. यह इंसान ऑस्कर में बेस्ट एक्टिंग का अवॉर्ड जीतेगा.’

“सिर्फ एक बंदा काफी है” एक आम आदमी की असाधारण कहानी है जो बड़ी बाधाओं के खिलाफ जाकर न्याय और सच के लिए लड़ाई करता है. फिल्म के फाइनल ट्रेलर में ईमानदार इंसान की कहानी की झलक मिलती है, जिसे पर्दे पर मनोज बाजपेयी ने निभाया है.

इस फिल्म में पीसी सोलंकी की भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी हार-जीत और बलिदान की अतुलनीय दास्तां से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे. ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. ये फिल्म विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित है. यह फिल्म 23 मई 2023 को विशेष रूप से ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

Tags: Manoj Bajpayee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें