
गौरव सिंह/भोजपुर. बीपीएससी परीक्षा में पास हर किसी का सपना होता है. लेकिन इसके लिए छात्रों को जम कर मेहनत करनी पड़ती है. इसको लेकर एक वेब सीरीज बनी है. बिहार के आरा में छात्रों की एक टीम ने बीपीएससी परीक्षा से जुड़े छात्रों के परेशानियों पर एक वेब सीरीज बना सबको हैरान कर दिया है. नाम है ‘बीपीएससी डायरीज’. इस वेब सीरीज में परीक्षा से जुड़ी छात्रों की समस्या और सरकार के गलती से प्रशन पत्र लिक होने से हजारों छात्रों का भविष्य कैसे बर्बाद होता है उसको दिखाया है.
आरा के रहने वाले राहुल राज बीपीएससी डायरीज वेब सीरीज के क्रिएटिव मास्टर हैं. उनका साथ दिए है डायरेक्टर किशन और गौरव सिंह, स्क्रिप्ट राइटिंग का काम किया है विशाल नारायण ने. इसके अलावा लीड रोल में है विकास कुमार सिंह और सृष्टि सिन्हा. इन सभी लोगों ने मिल कर बिहार की सबसे बड़ी परीक्षा बीपीएसी पर वेब सीरीज बनाया है. इसमें छात्रों को आर्थिक, पारिवरिक परेशानी के साथ कोचिंग की समस्या और शिक्षकों के मोटे रकम वसूलने से ले कर सरकार का तंत्र फेल होने से प्रश्न पत्र लीक होने और उसके बाद परीक्षार्थियों के हतास होने के साथ पढ़ाई छोड़ने तक का सफर दिखाया गया है.
दोस्त के बिछड़ने पर आया था इस मुद्दे पर वेब सीरीज बनाने का आइडिया
क्रिएटिव डायरेक्टर राहुल राज ने न्यूज 18 लोकल से कहा, ‘मेरे दिमाग में ये आइडिया मेरे एक दोस्त के बिछड़ने की वजह से आया था. मेरा दोस्त बीपीएससी की तैयारी करने के लिए मेरा साथ छोड़ कर बाहर चला गया था. बार-बार प्रश्न पत्र लिक होने से वो हताश रहता था. उसी समय मेरे दिमाग में आया कि ये सारी चीजों को एक जगह ला कर सबको दिखाया जाए, ताकि लोग जागरूक हो सके और थोड़े से पैसों की वजह से प्रश्न पत्र लीक कर लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद ना करें.
3 महीना की मेहनत और 15 हजार के मामूली खर्च में तैयार हुई सीरीज
राहुल राज उनकी टीम ने बताया कि पहले राहुल के दिमाग में ये आइडिया आया और उसने हम सबको बताया जिसके बाद हमलोगों में मिल कर काम करना शुरू किया. हर तरह के लोगों को जोड़े किसी ने पैसे की डिमांड नहीं की तब पॉकेट खर्च काट कर हम सभी लोगों ने 15 हजार इक्कठा किया और उसी को खर्च किये और इसकी शूटिंग और स्क्रिप्टिंग में तीन महीना का समय लगा. शूटिंग दो कोचिंग क्लासेस में हुई, बाकी कमरे में हुई है.
यूट्यूब पर आ चुके हैं दो एपिसोड
यूट्यूब के युट्यूब कलाकार के चैनल पर इसको रिलीज किया गया है. अब तो दो एपिसोड को रिलीज किया गया है. जिसका रेस्पॉन्स बहुत ही अच्छा मिल रहा है. इस वेब सीरीज का ये लिंक है https://youtu.be/BPde4BAydzA आप यहां से इस क्रांतिकारी वेब सीरीज को देख सकते हैं.
.
Tags: BPSC, Web Series
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 16:36 IST








