KKR vs LSG: आखिरी मैच हारकर भी प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है लखनऊ, कैसे मिलेगी जगह? समझें गणित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में अब लीग स्‍तर के मैचों का आखिरी वीकेंड बचा हुआ है. चार मैचों के बाद टॉप-4 टीमों के नाम स्‍पष्‍ट हो जाएंगे. गुजरात टाइटंस पहले ही प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है. अब तीन स्‍थानों को लेकर पेच अटका हुआ है. लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्‍त 17 मैचों में सात जीत और एक ड्रॉ मैच के साथ कुल 15 अंक हैं. प्‍वाइंट्स टेबल में वो रन रेट के आधार पर चेन्‍नई से नीचे यानी तीसरे स्‍थान पर हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति टूर्नामेंट में चेन्‍नई जैसी है. माना जा रहा है कि इन टीमों को हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा. अन्‍यथा ये प्‍ले ऑफ की दौड़ से भी बाहर हो सकते हैं. आज शनिवार को दिन के दूसरे मुकाबले में क्रुणाल पंड्या की कप्‍तानी वाली लखनऊ की टीम को नीतीश राणा की कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरना है. लखनऊ आज का मैच हार भी जाए तब भी वो प्‍लेऑफ में पहुंच सकते हैं.

Unbelievable!! यशस्‍वी जायसवाल ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े ना कर पाए, टूटा 15 साल पुराना IPL रिकॉर्ड

लखनऊ अगर हारी तो से उम्‍मीद करनी होगी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस से हार जाए. साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दे. अगर ऐसा होता है तो यह दोनों टीमें 14 अंकों पर ही रह जाएंगी. ऐसे में 15 अंकों के साथ लखनऊ प्‍लेऑफ में पहुंच जाएगी. हालांकि मुंबई और बैंगलोर में से कोई एक टीम अगर जीत भी जाती है तो भी लखनऊ के लिए चांस है.

गुजरात पहले ही प्‍लेऑफ में पहुंच चुकी है. आज चेन्‍नई अपना मैच कम अंतर से हार भी जाता है तो भी रन रेट के आधार पर वो 15 अंकों के साथ पहुंच जाएगा. ऐसे में 15 अंकों के साथ एक स्‍थान लखनऊ के पास जाएगा जबकि मुंबई और बैंगलोर में से एक जीतने वाली टीम टॉप-4 में जगह बना लेगी. अगर रोहित शर्मा और फाफ डु पलेसिस दोनों की ही टीमें जीत जाती हैं तो लखनऊ का खेल बिगड़ जाएगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें