दीया का जीवन भी अब होगा रोशन! गाजियाबाद की दंपती ने 2 साल की बच्ची को लिया गोद, गोपालगंज डीएम ने सौंपी जिम्मेवारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



गोपालगंज. गोपालगंज की दो साल की बच्ची दीया कुमारी के भविष्य को लेकर कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी. लेकिन, दत्तक ग्रहण केंद्र की पहल ने अनाथ दीया की बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा दी है. अब दीया कुमारी यूपी के गाजियाबाद के एक बड़े व्यवसायी सुनील श्रीवास्तव के परिवार का हिस्सा बनने जा रही है. अब अनाथ बच्ची के पिता व्यवसायी और माता शिक्षक हो गए हैं.

गाजियाबाद से आई दंपत्ति ने बच्ची की परवरिश का जिम्मा उठाया है और सारण जिले के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बच्ची को उनके माता-पिता को सौंप दिया है. दीया कुमारी को गोद लेने के बाद दंपति काफी खुश दिख रहे थे. बता दें कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत गोद लेने वाले दंपति पूरी प्रक्रिया करने के बाद गोपालगंज डीएम ऑफिस पहुंचे और बच्ची को गोद लिया.

गौरतलब है कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने दो बच्चों को गोद लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी की थी, ताकि जरूरतमंद दंपत्तियों को जानकारी मिले और बच्चों की सही तरीके से परवरिश हो सके.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें