Shocking News: कपल पहुंचा थाने, कहा- प्लीज हमारी शादी…, फिर हुआ कुछ ऐसा अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खरगोन. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक और युवती ने जहर खा लिया. फिर दोनों थाने पहुंच गए. कपल ने पुलिस से शादी कराने में मदद मांगी. जैसै ही पता चला दोनों ने जहर खाया है, फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को ग्रामीणों को सौंप दिया है. मामला खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र का है.

इलाके के एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों जहर खाने के बाद खुद थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने में मदद की गुहार लगाई. फिर दोनों को फौरन अस्पताल भेजा गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल खरगोन में आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

कीटनाशक पीकर की खुदकुशी
युवक और युवती ने कीटनाशक पीकर कर आत्महत्या कर ली. प्रेम प्रसंग में असफल होने पर कीटनाशक पीकर युवक युवती कसरावद थाने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि 21 साल की प्रीति और 26 साल के अजय यशवंत बागदरे के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात से युवती युवक के साथ थी. दोनों अगले दिन सुबह करीब 11 बजे जहर खाने बाद थाने पहुंचे थे. शादी कराने की पुलिस से इस दौरान गुहार भी लगाई थी. कीटनाशक खाने के बाद थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को कसरावद अस्पताल में भर्ती कराया. कसरावद से खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया था.

आपके शहर से (खरगोन)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें: दोस्त के प्रेम प्रसंग में गई 22 साल के लड़के की जान, गर्लफ्रेंड के परिजनों ने की थी हत्या

पीएम के बाद देर शाम शव साथ आए ग्रामीणों का सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों के माता- पिता अस्पताल नहीं पहुंचे. खरगोन पीएम रूम में मौजूद नरेंद्र खांडेकर, परमानंद गंगारेकर ने के मुताबिक अजय और प्रीति दोनों करीब 2 साल से एक दूसरे को पसंद करते थे. अजय के मामा माकडख़ेडा में रहते हैं. वह यहीं से पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार को दोनों सुबह करीब 11 बजे कीटनाशक पीकर थाने पहुंच गए थे. जहां से उन्हें कसरावद अस्पताल भर्ती कराया गया. थाने से सूचना पर हम अस्पताल पहुंचे. यहां हालत बिगड़ने पर खरगोन लाए थे.

Tags: Crime News, Love affair, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें