तोंद पर प्रतिबंध, हरियाणा में अब ऊंचे पेटवाले पुलिसकर्मी थाना-चौराहे पर नहीं करेंगे ड्यूटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अपने अलग और सख्त फैंसलो के लिए जाने जाते हैं. अब उनकी सख्त नजर पुलिस वालों की मोटी तोंद पर पड़ गई है, जिसे विज ने सुधारने का फैसला ले लिया है. विज ने हरियाणा पुलिस को फिट करने की ठान ली है. अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में पुलिस के लिए आदेश जारी कर दिए हैं कि अब मोटी तोंद वाले पुलिस कर्मचारी थानों में ड्यूटी नहीं दे पाएंगे.

विज ने आदेश जारी किए हैं कि मोटी तोंद वाले पुलिस वाले अब पुलिस थानों और चौक चौराहों पर ड्यूटी नहीं देंगे बल्कि इन्हें पुलिस लाइन में ड्यूटी करवाई जाए और फिट करवाया जाए. विज ने कहा कि मैंने चौक चौराहों पर ऐसे पुलिस वालों को ड्यूटी करते देखा जिसके बाद ये आदेश दिए हैं. कोई चोर चोरी कर ले तो ये चोर के पीछे कैसे भागेंगे.

विज ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मुख्यमंत्री तय किया है. विज ने कहा कि इनका रिजल्ट शनिवार को निकला था इन पर शनि ढय्या लगी हुई है. विज ने कहा कि यह टूटी-फूटी पार्टी हो गयी है, कहीं भी यह पार्टी साबूत नहीं है. कर्नाटक और राजस्थान या हरियाणा सब जगह गुट बने हुए हैं. यह टुकड़ा-टुकड़ा पार्टी है. इनका कोई आपस में संगठन नहीं, आपस में कोई बातचीत नहीं.

आपके शहर से (अंबाला)

हरियाणा में नगर निगम चुनाव जानबूझकर टाले जाने के आरोप दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर लगाए हैं जिस पर जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा बड़े हुड्डा हों या छोटे हुड्डा हों, इन्हें ज्ञान नहीं है. हमने पिछली कैबिनेट में ही BCA को रिजर्वेशन देने के लिए प्रस्ताव पास किया है. पिछले लंबे समय से BCA की रिजर्वेशन की मांग थी जिसे सरकार पूरा कर रही है उसमें समय लग रहा है. ये नहीं चाहते कि BCA को रिजर्वेशन मिले. ये रोज बोलते हैं चुनाव करवाओ हमें प्रक्रिया तो पूरी करने दो.

Tags: Ambala news, Chandigarh news, Haryana news, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें