
NABARD Grade A Exam Selection Process Notification: सरकारी नौकरी किसे नहीं चाहिए होती है. उसमें भी ऑफ़िसर रैंक की मोटी सैलरी वाली सरकारी नौकरी का सपना तो हर कोई देखता है. ऐसी ही नौकरी होती है नाबार्ड ग्रेड ए ऑफिसर की. गौरतलब है कि नेशनल बैंक ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, NABARD एक रेगुलेटरी संस्था है, जो देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों का कामकाज देखती है. इसमें ऑफिसर लेवल की पोस्ट पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है. लेकिन एक बार नौकरी मिलने के बाद कई सुख-सुविधाएं और अच्छी सैलरी मिलती है. तो आइए जानते हैं नाबार्ड में ग्रेड ए ऑफ़िसर कैसे बन सकते हैं.
ध्यान दें कि नाबार्ड ग्रेड ए ऑफिसर बनने के लिए कुछ निर्धारित योग्यता शर्तें होती हैं. जिन्हें पूरा करना आवश्यक होता है. जैसे उम्मीदवार की उम्र 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं उम्मीदवार कम से कम 50 फ़ीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए. इसके अलावा योग्यता की पूरी जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है.
कैसे मिलती है नौकरी
बता दें कि नाबार्ड ग्रेड ए अधिकारी का चयन 3 चरणों में होता है. जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू शामिल होता है. प्रारंभिक परीक्षा में ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होता है. जिसमें रीज़निंग एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग, इंग्लिश, कंप्यूटर, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यूज और एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट से प्रश्न पूछे जाते हैं. यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है.
मुख्य परीक्षा
वहीं मुख्य परीक्षा में जनरल इंग्लिश, इकोनॉमिक्स एंड सोशल इश्यूज और एग्रूकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट से डिस्क्रिप्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं. साथ ही इसमें निगेटिव मार्किंग भी होती है. जिसमें प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए प्रश्न का एक चौथाई अंक काट लिया जाता है.
नोटिफिकेशन
नाबार्ड की ओर से ग्रेड ए ऑफिसर भर्ती के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. जिसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाते हैं. इस बार भी जुलाई-अगस्त माह के बीच नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
RPF Constable Salary: आरपीएफ में कांस्टेबल की कितनी है सैलरी, क्या-क्या मिलती है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर
Career Tips: 12वीं के बाद क्या करें? बहुत काम आएगी इन विषयों की पढ़ाई, जॉब की पक्की गारंटी
.
Tags: Government jobs, Job, NABARD
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:58 IST








