
सीतामढ़ी. इन दिनों शादी का सीजन (Wedding Season) चल रहा है. ऐसे में इस दौरान शादी की एक से बढ़कर एक खबरें (Wedding Story) सामने आ रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है, जहां जयमाला के बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया है. दरअसल जयमाला के बाद एक लड़की ने लड़के का सांवला रंग देखकर शादी से इनकार कर दिया.
घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव की है, जहां सीतामढ़ी के ही बेला थाना क्षेत्र के फुलहटा गांव निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार की बारात घुरघूरा निवासी गणेश साह के यहां आई थी. गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी की शादी सोहन कुमार से तय की गई थी. इसी बीच 18 मई की रात बारात आने के बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ और जयमाला के तुरंत बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया.
दुल्हन ने शादी के रंग में भंग डालते हुए कहा कि लड़के का रंग काला है ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी तो लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे. साथ ही उसने कहा कि उसने स्टेज पर ही पहली बार दूल्हे को देखा है. इस घटना के बाद दुल्हन को शादी से राजी को लेकर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चला.
मान मनौअल का खेल भी चला लाख प्रयास के बाद भी लड़की शादी करने को तैयार नहीं हुई जिसके बाद बारात वापस चली गई और दुल्हन पक्ष के लोगों के द्वारा लड़के को बंधक बना लिया गया. उपहार और खर्च की राशि की मांग की जाने लगी जिसके बाद मौके पर पहुंची सोनबरसा थाना की पुलिस ने दूल्हे को मुक्त कराया और थाना लेकर चली गई.
.
Tags: Bihar News, Bride and groom story, Wedding story
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:01 IST








