आयकर सहित कई सरकारी विभागों का हाउस टैक्स बकाया, झांसी नगर निगम कर रहा तगादा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी नगर निगम में रहनेवाले लोगों से हाउस टैक्स कलेक्शन का काम पूरे जोर-शोर से है चल रहा है. आम लोगों से अगर हाउस टैक्स जमा करने में 1 दिन की भी देरी हो जाती है तो नगर निगम द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर दिया जाता है. लेकिन वहीं कई ऐसे सरकारी विभाग और संस्थान हैं जिन्होंने कई सालों से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है और कई नोटिस के बावजूद जमा करने की तरफ कदम नहीं बढ़ा रहे हैं.

जिन सरकारी संस्थानों पर गृहकर बकाया है, उनमें सबसे बड़ा नाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर लगभग 18 करोड़ रुपए का गृहकर बकाया है. इसमें से विश्वविद्यालय द्वारा 1 करोड़ रुपए का कर दे दिया गया है. दूसरे नंबर पर बीआईईटी कॉलेज है, जिसपर लगभग 4.5 करोड़ रुपए का हाउस टैक्स बकाया है. तीसरे नंबर पर वह विभाग है जो खुद आम लोगों से टैक्स वसूलता है. इस विभाग का नाम है इनकम टैक्स विभाग जिस पर लगभग 10 लाख रुपए का गृह कर बकाया है. नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा लगातार टैक्स देने में आनाकानी की जा रही है.

इन सब के बीच एक ऐसा विभाग है जिसपर 5 करोड़ से ऊपर का हाउस टैक्स बकाया है लेकिन इस विभाग ने अभी तक एक भी रुपए का टैक्स नहीं भरा है. यह विभाग है बिजली विभाग. नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार नोटिस जारी किया गया है. नगर निगम द्वारा अगर बिजली विभाग का बिल न भरा जाए तो वह कनेक्शन काट देते हैं लेकिन जब हाउस टैक्स भरने की बात आती है तो आनाकानी करते रहते हैं. अब नगर निगम द्वारा बिजली विभाग को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है. इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 14:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें