
मुंबई. मां के साथ मुस्कुरा रही ये क्यूट बच्ची आज बॉलीवुड की सुपरस्टार है. साथ ही इसी क्यूट बच्ची के पिता बॉलीवुड के मशहूर विलेन भी हैं. अगर आप इस क्यूट स्माइल को नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ये तस्वीर श्रद्धा कपूर के बचपन की है. श्रद्धा अपनी मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ खड़ी हैं. आज श्रद्धा बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स में गिनी जाती हैं.
कुछ ही सालों में श्रद्धा ने लाखों दिल चुराए हैं. बॉलीवुड की 38 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं श्रद्धा के लाखों लोग दीवाने हैं. हाल ही में श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आईं थीं. श्रद्धा के साथ फिल्म में रणवीर कपूर भी नजर आए थे. हालांकि श्रद्धा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.
2010 में अमिताभ बच्चन के साथ किया था डेब्यू
बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म श्रद्धा के करियर में कोई खास इजाफा नहीं कर पाई. 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ में श्रद्धा ने कमाल कर दिया था. ये फिल्म श्रद्धा को स्टार बना गई. हालांकि इससे पहले 2011 में श्रद्धा ‘लव का दी एंड’ फिल्म में नजर आईं थीं. आशिकी के बाद श्रद्धा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. sacnilk के मुताबिक 2014 में आई श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 155 करोड़ रुपये कमाए थे.
पिता हैं बॉलीवुड के विलन
श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं. शक्ति कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. अपने विलन के खूंखार अंदाज के लिए शक्ति कपूर को 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है. 1995 में आई गोविंदा स्टारर फिल्म ‘राजा बाबू’ बेस्ट कॉमिक एक्टर के फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गईं हैं. श्रद्धा कपूर अब जल्द ही एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं. हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक नया लुक भी वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर अपनी अकमिंग फिल्म की तैयारी में जुट गईं हैं.








