Chhattisgarh Weather: पारा 41 डिग्री के पार, गर्मी से बेचैन हुए लोग, जानें कहां हो सकती है बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है. गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर पश्चिम से भी लगातार गर्म हवाएं आ रही है. इस बीच गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है. इसकी वजह से गुरुवार को दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, राजनांदहांव और कोरबा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. हवा के साथ आई नमी से उमस और बढ़ गई.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम से लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं. तो वहीं शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश का भी संभावना जताई गई है. सूबे का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है.

मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. द्रोणिका बिहार से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. इसकी वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Monsoon Alert: प्रदेश में जल्द दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने बताई झमाझम बारिश की तारीख

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिलेगा. फिलहाल लोगों से गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. लगातार उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है. इस वजह से प्रदेश के मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. इस प्रदेश के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तेज गर्मी से लोग परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर बुधवार को पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक इस साल देरी से मानसून के आने की संभावना जताई गई है.

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news, Weather Report

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें