Karnataka: सीएम-डिप्‍टी सीएम तय होने के बाद अब कैब‍िनेट पर होगा मंथन, सिद्धारमैया व शिवकुमार द‍िल्‍ली पहुंचेचे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34, अनेक एमएलए बनना चाहते हैं मंत्री
कैबिनेट में सभी समुदायों, धर्म, वर्गों और पुरानी तथा नई पीढ़ियों के विधायकों को म‍िलेगा प्रतिनिधित्व
जनता से किये गये वादों को पूरा करना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है

बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बनने जा रहे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे डी. के. शिवकुमार (DK Shivakumar) राज्य के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party) की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धारमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thaawarchand Gehlot) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया.

सिद्धारमैया और शिवकुमार शनिवार को यहां कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे कुछ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा क‍ि सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और मैं दिल्ली जाएंगे. हम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल के गठन पर बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक CM पद पर कांग्रेस में कोहराम! मैं चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं है… 50 MLA साथ, हंगामा कर सकता हूं… बोले जी परमेश्वर

शिवकुमार ने पत्रकारोंसे कहा क‍ि जनता से किये गये वादों को पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है. मंत्रिमंडल आदि के बारे में आपको बाद में पता चलेगा. हम आपको (मीडिया को) बिना बताए कुछ नहीं करेंगे, किसी अटकल की जरूरत नहीं है. हम मिलकर काम करेंगे.

सिद्धारमैया के सामने पहली चुनौती सही संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के गठन की होगी जिसमें सभी समुदायों, धर्म, वर्गों और पुरानी तथा नई पीढ़ियों के विधायकों का प्रतिनिधित्व हो. कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है और अनेक विधायक मंत्री पद की आकांक्षा रखते हैं.

कर्नाटक की जनता की आवाज को सरकार की आवाज बताते हुए शिवकुमार ने कहा क‍ि हमारे सभी राष्ट्रीय नेता (शपथ ग्रहण समारोह के लिए) आ रहे हैं. हम कैबिनेट की पहली बैठक में अपनी सभी गारंटियों को लागू करेंगे. हम अपने वादे को पूरा करेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए अनेक राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है. शिवकुमार ने समारोह में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्यूलर) के नेताओं को भी आमंत्रित किया और कहा कि जन प्रतिनिधियों के तौर पर वे भी सरकारी तंत्र का हिस्सा हैं. शिवकुमार ने कांतीरवा स्टेडियम का भी दौरा किया और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया.

जब उनसे पूछा गया कि क्या गारंटी शर्तों के साथ लागू की जाएंगी, तो जवाब मिला क‍ि अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा. निर्णय होने के बाद हम आपको बताएंगे. उन्होंने कहा क‍ि ये शिवकुमार या सिद्धारमैया की गारंटी नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी की गारंटी हैं.

Tags: Congress, DK Shivakumar, Karnataka, Rahul gandhi, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें