हाइलाइट्स
इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए घर पर चार्जर इंस्टॉल किया जा सकता है.
इसके लिए आप टाइप 2 चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
टाइप 2 चार्जर आपको अलग से खरीदना होता है.
नई दिल्ली. नई टेक्नोलॉजी और जीरो पॉल्यूशन के साथ ही किफायती पड़ने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब पेट्रोल या डीजल कार खरीदने की जगह इलेक्ट्रिक कारों को खरीद रहे हैं. लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के साथ जो सबसे बड़ी समस्या है वो इन्हें चार्ज करने की है. आम चार्जर से घर के पावर पॉइंट की मदद से चार्ज करने पर करीब 12 से 13 घंटे तक का समय लग जाता है. वहीं चार्जिंग स्टेशनों की कमी या फिर ऑफिस व घर के पास न होने पर वहां से कार चार्ज करना और मुश्किल काम हो जाता है.
फास्ट चार्जर को घर पर इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है क्योंकि वे डायरेक्ट करेंट पर काम करते हैं और घरों में बिजली की सप्लाई ऑल्टरनेट करंट पर होती है. ऐसे में क्या किया जाए जो कार तेजी से और जल्द चार्ज हो सके. इसका जवाब आज आपको हम देने जा रहे हैं.
कैसे करें तेज चार्ज
कार को फास्ट चार्ज करने के लिए आप टाइप 2 चार्जर को खरीद सकते हैं. ये सभी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां देती हैं. हालांकि इन्हें आपको अलग से खरीदना होगा. टाइप 2 चार्जर के लिए आपको अपने कार गैराज या पार्किंग की जगह पर इनको इंस्टॉल करने के लिए जगह बनानी होगी. अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या टाइप 2 चार्जर आपके घर की इलेक्ट्रिकसिटी पर काम कर सकेंगे. तो इसका जवाब भी हां है. क्योंकि टाइप 2 चार्जर भी ऑल्टरनेट करंट पर काम करते हैं.
इलेक्ट्रिक कार और अलग अलग चार्जर से लगने वाला समय.
कितना बढ़ेगा लोड
टाइप 2 चार्जर ज्यादा किलोवॉट पर ही काम करते हैं. साथ ही इसका इंस्टॉलेशन करवाना पड़ता है. जिसके लिए आप कार कंपनी से या फिर सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन से संपर्क कर सकते हैं. टाइप 2 चार्जर को इंस्टॉल करने से पहले आपको इलेक्ट्रिकसिटी बोर्ड को भी इसकी सूचना देनी पड़ती है. टाइप 2 चार्जर को इंस्टॉल करने के लिए आपके घर पर कम से कम 3 किलोवॉट का लोड होना चाहिए.
क्या होगा फर्क
टाइप 2 चार्जर से आपको बड़ा फायदा होगा. ये चार्जर आसानी से आपकी कार को 3 से 5 घंटे के अंदर फुल चार्ज कर देगा. इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा है कि टाइप 2 चार्जर लोड ज्यादा लेता है लेकिन बिजली की खपत पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Car, Electric vehicle
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 10:29 IST








