नहीं निकल रहे हैं कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग, 5 ट्रिक्स करें ट्राई, मिनटों में चमक उठेगी ड्रेस, दिखेगी नई जैसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Stain Removal Tips from Clothes: कई बार कपड़ों पर तेल, मसाले, चाय और ग्रीस जैसी चीजों के दाग लग जाते हैं, जिसे छुड़ा पाना आसान नहीं होता है. इसके चलते महंगे से महंगे कपड़े भी देखने में खराब लगते हैं. ऐसे में आप चाहें तो कुछ आसान टिप्स की मदद से (Stain removal tips) कपड़ों पर लगे दागों को चुटकियों में साफ कर सकते हैं.

01

नींबू-नमक की लें मदद: कई बार कपड़ों पर तेल और ग्रीस के दाग लग जाते हैं जो आसानी से छूटते नहीं हैं. ऐसे में आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नींबू को काट कर इस पर नमक डाल लें और इसको कपड़े के दाग पर रगड़ें. इससे कपड़ों पर लगे दाग मिनटों में छूट जायेंगे. (Image-Canva)

02

दही इस्तेमाल करें: अगर कपड़ों पर पान मसाले के दाग लग गए हों तो इसको छुड़ाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े में जिस जगह पर दाग लगे हैं उस हिस्से को दही या छाछ में डुबो कर दस मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से कपड़े को धो लें. इससे कपड़े पर लगा दाग निकल जायेगा. (Image-Canva)

03

वार्म वॉटर से रिमूव करें दाग: चाय-कॉफी के डेग छुड़ाने के लिए आप गुनगुने पानी की मदद ले सकते हैं. इसके लिए कपड़े को वार्म वॉटर में डालकर पंद्रह मिनट के लिए रख दें. फिर कपड़े को पानी से निकाल कर लिक्विड डिटर्जेंट में डालकर बीस मिनट के लिए भिगोएं. अब हाथों से रगड़ कर दाग छुड़ाएं, इससे दाग तुरंत रिमूव हो जायेगा. (Image-Canva)

04

कास्टिक सोडा यूज करें: कास्टिक सोडा का इस्तेमाल भी आप कपड़े पर लगे दागों को रिमूव करने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए थोड़े से पानी में कास्टिक सोडा डालकर इसमें कपड़ों को दस मिनट के लिए भिगो दें. फिर इनको निकाल कर नॉर्मल पानी से धो लें. इससे कपड़े पर लगे किसी भी तरीके के दाग मिनटों में छूट जायेंगे. (Image-Canva)

05

कैरोसीन ऑयल ट्राई करें: कभी-कभी कपड़ों पर पेंट का दाग भी लग जाता है. जिसको छुड़ा पाना नामुमकिन सा काम लगता है. इसके लिए आप कैरोसीन ऑयल की मदद ले सकते हैं. इसके लिए कपड़े में लगी दाग वाली जगह को कैरोसीन ऑयल में डुबोकर दस मिनट के लिए छोड़ दें. फिर निकाल कर डिटर्जेंट से नार्मल तरीके से धो लें. इससे पेंट का दाग कुछ ही मिनटों में गायब हो जायेगा. (Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें