Hazaribagh: ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की हत्या का खुलासा, अमन साहू गैंग ने रची थी साजिश, एक गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- सुशांत सोनी

हजारीबाग. एनटीपीसी के अधिकृत ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी के रामचन्द्र सोनी उर्फ रामा सोनी की गिरफ्तारी हुई है. वह केरेडारी का रहने वाला है और अमन साहू गैंग का सदस्य है. इधर मामले में गैंगस्टर अमन साहू गैंग का नाम सामने आने के बाद कोलकाता जेल में बंद अमन साहू को चतरा जेल लाया गया है. हजारीबाग पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

बता दें कि ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार 9 मई को स्कॉर्पियो गाडी नं-जेएच-02 एडब्लू-2210 से अपने अंगरक्षक के साथ चट्टीयरियात कोल माइन्स करेडारी जा रहे थे. इसी क्रम में बड़कागांव थानान्तर्गत एनटीपीसी कार्यालय, बरवाडीह के समीप कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा शरत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान उनके अंगरक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गये थे.

एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि उक्त घटना के संदर्भ में बड़कागांव थाना कांड सं.-156/23 दर्ज कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

बता दें कि गोली कांड के पूर्व रात्रि कॅरेडारी थानान्तर्गत चट्टिबरियातू कोल माइन्स में कुछ अपराधियों के द्वारा कोयला ट्रॉसपोटिंग कार्य को रोक दिया गया था. उक्त घटना का विशेष टीम के द्वारा त्वरित उदभेदन करते हुए गत 15 मई को कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. गिरफ्तार सभी बदमाश अमन साहू के गिरोह के सदस्य हैं. हत्याकांड को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Tags: Crime News, Hazaribagh news, Jharkhand news, Jharkhand Police, NTPC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें