नाॅनवेज और चाइनीज स्नैक्स से बाजी मार रही 50 पैसे की ‘फुलुरी’! जानें रेसिपी और स्वाद का सीक्रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मैनक देबनाथ/नाडिया. गोभी की लजीज पकौड़ी को पश्चिम बंगाल में ‘फुलुरी’ कहते हैं और इसे चाय के साथ चाव से खाने वालों की कमी नहीं है. अगर आप नाडिया में हैं या जाएं तो शांतिपुर इलाके में आपको कई जगह यह फुलुरी मिलेगी और वह भी सिर्फ 50 पैसा प्रति पीस के हिसाब से. लेकिन इस दाम में हर जगह मिल जाए, ऐसा भी नहीं है. शांतिपुर में गुलबाज एक इलाका है, यहां इस दाम में फुलुरी के लिए शौकीनों की भीड़ लगती है. जगतबंधु मिष्ठान भंडार हो या फुतुर चाय स्टाॅल या इसके आसपास की और दुकानें, यहां आपको 50 पैसे फुलुरी का जायका मिल सकता है.

जायके को लेकर यह बात जान लें कि हर दुकान पर कुछ अलग मिलेगा. कहीं हींग ज्यादा तो कहीं मिर्च तो कहीं मसाले. आम तौर से शाम के वक्त कई परिवार और समूह शहर में चाइनीज़ स्टाॅलों पर पहुंचते हैं. फिश फ्राई, मटन कबीराजी, काबुल रोल, कटलेट, मटन दो प्याजा और बिरयानी जैसे व्यंजनों की दुकानों पर जैसी भीड़ दिखती है, फुलुरी के फेमस स्टाॅलों पर भी उससे कम शौकीन नहीं पहुंचते. फुलुरी के साथ चाय की डिमांड करते हुए कई देखे जा सकते हैं.

क्या है प्राॅफिट का गणित?

स्वादप्रेमियों की मानें तो कई दुकानों पर मिलने वाली फुलुरी का स्वाद और दाम यहां अलग है. दुकानों पर एक रुपये से तीन रुपये प्रति पीस के हिसाब से मिलने वाली फुलुरी गुलबाज में सिर्फ 50 पैसे में मिल जाती है. जबकि 50 पैसे का सिक्का ट्रेनों, बसों आदि में अब चलन में नहीं दिखता. और यही बात लोगों को यहां आकर्षित भी करती है.

शांतिपुर गुलबाज में यही काम करने वाले समित नंदी कहते हैं ‘हमारा मुख्य मकसद गोभी के इस पकौड़े के स्वाद को किफायती दाम में बेचना है, भले ही इससे ज्यादा प्राॅफिट न हो.’ इधर, कई बिजनेस एक्सपर्ट कहते हैं कि अच्छा धंधा करने के लिए दाम की यह स्ट्रैटजी कारगर साबित होती है.

क्या है इस मशहूर स्नैक की रेसिपी?

नंदी ने इस पकौड़े के स्वाद के सीक्रेट के बारे में बताते हुए कहा कि बेसन में मिर्च, अदरक का मिश्रण होता है और तैयार करने का तरीका भी खास होता है. दूसरी तरफ इस मशहूर पकौड़े की रेसिपी के बारे में जगतबंधु भंडार के उज्ज्वल कुंडू ने बताया ‘फुलुरी के स्वाद के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर है कि बेसन का घोल कैसे तैयार किया गया. इसमें हींग, बदरक, मिर्च आदि से इसका फ्लेवर तैयार होता है.’

अब आपको यह भी बताएं कि गुलबाज जंक्शन पर जगतबंधु भंडार पर सुबह 8.30 बजे से और फुतुर टी शाॅप पर हर शाम 6 बजे से फुलुरी का जायका आप ले सकते हैं. वह भी सिर्फ 50 पैसे की दर में.

Tags: Famous Recipes, Street Food, West bengal news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें