भरतपुर के इस गांव में बांस के कारोबार से सैकड़ो लोगों को मिल रहा रोजगार, व्यापारियों की लाखों हो रही इनकम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ललितेश कुशवाहा/ भरतपुर.गर्मियों के मौसम में बांस  की डिमांड अधिक रहती है. इसकी मुख्य वजह है कि यह ठंडक प्रदान करता है. राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित रुदावल क्षेत्र के गांव मठबदलेश्वर में बांस का बड़े स्तर पर कारोबार होने के साथ सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है. इन लोगों के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बांस के कई प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाए जाते है.जो लोगों को बेहद पसंद आने के साथ गर्मी से निजात दिलाते हैं. बांस कारोबारी मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया कि इस क्षेत्र में बांस बिहार से आता है और जिले के थोक और फुटकर व्यापारी यहीं से माल ले जाते हैं. इससे पहले हम लोग पंचर लगाने का कार्य करते थे इसी के साथ उन्होंने बांस का छोटे स्तर पर कार्य करना शुरू किया आज यह कारोबार बड़े स्तर होने के साथ लाखो रुपए की आमदनी हो रही है.

इस क्षेत्र में पिछले 20 – 25 साल से हो रहा है बांस का कारोबार..
स्थानीय विशेषज्ञ हेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में बांस का कारोबार पिछले 20 – 25 साल से किया जा रहा है. यह कारोबार क्षेत्र में बड़े स्तर पर होने के साथ जिले के तमाम व्यापारी माल यहीं से खरीदते हैं और यह माल सीधे बिहार से आता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस कारोबार से स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है. क्योंकि इन लोगो के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बांस की झोपड़ी व घर, डेकोरेशन आइटम और इससे बना फर्नीचर लोगों को खूब पसंद आता है. वहीं क्षेत्र के मजदूर दर्जनों की संख्या में जाकर कच्चे-पक्के मकानों पर भी बांस की छत और रैलिंग तैयार करते हैं. दरअसल, बांस में कूलिंग इफेक्ट होता है. जो बॉडी को ठंडक प्रदान करता है. साथ ही इस कूलिंग इफ़ेक्ट को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

प्रतिमाह लाखों रुपए की आमदनी..
इस बांस के कारोबार से इस क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने के साथ व्यापारियों की प्रतिमाह लाखों रुपए की आमदनी है. यह बांस बंडल के हिसाब से बिकता है और एक बंडल में 6 बांस होते हैं. इस बंडल की कीमत 300 से लेकर ₹500 तक होती है. सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों के मौसम में यह कारोबार चर्म पर होता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 21:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें