Bulldozer Action : ढोल बजाकर 6 बदमाशों के घर मिला दिए मिट्टी में, बुलडोजर और हथौड़ों ने किया काम तमाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट-अजय कुमार पटवा
उज्जैन.
धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस ने बदमाशों के मकान मिट्टी में मिला दिए. पुलिस ने 6 बदमाशों के अवैध निर्माणों पर राजस्व और नगर निगम की मदद से बुलडोजर चला दिया. पुलिस ने ढोल धमाकों के साथ मुनादी पिटवाते हुए गुंडों के मकान तोड़े. प्रशासन की टीम ने बुलडोजर और हथौड़ों से मकानों को जमींदोज कर दिया.

उज्जैन जिले में बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. पुलिस ने गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. पुलिस ने चिमनगंज, महाकाल इलाके के सम्राट नगर, विराटनगर, शिव शक्ति नगर समेत अन्य जगहों पर ढोल बजाकर मुनादी पिटवाते हुए बदमाशों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया. इस दौरान पुलिस बल के साथ नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मदद की.

बुलडोजर और हथौड़ों से तोड़े बदमाशों के मकान
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान चिमनगंज थाना इलाके के चार बदमाशों के मकान ध्वस्त किए गए. इन बदमाशों में नाहरु उर्फ हुसैन, नीरज, युसूफ उर्फ नवाब, नईम उर्फ काला समेत अन्य बदमाशों के मकान जमींदोज किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि इनमें नाहरु नाम के बदमाश के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध  दर्ज हैं. उसके खिलाफ 26 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. पुलिस ढोल धमाकों के साथ इलाके में मुनादी पिटवाती हुई पहुंची. फिर बुलडोजर और हथौड़ों से मकानों को तोड़ दिया गया.

आपके शहर से (उज्जैन)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ढोल बजाकर मुनादी पिटवाते हुए की कार्रवाई
उज्जैन एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया राज्य शासन के निर्देश में आपराधिक तत्वों के खिलाफ गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई की गई है. यह वे लोग हैं जो आए दिन हफ्ता वसूली, लोगों को डराना धमकाना और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. दो थाना इलाकों में कुल 6 आरोपियों को चिन्हित किया गया था. इसके बाद राजस्व और नगर निगम की जांच में इनके मकान निर्माण अवैध पाए गए. लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया. मुनादी कर 6 बदमाशों के अवैध निर्माण तोड़ दिए गए हैं. उन्होंने कहा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

Tags: Crime News, Madhya pradesh news, MP Police, Ujjain news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें