शिखा श्रेया, रांची. वट सावित्री पर्व से पहले सोने व चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. 19 मई को वट सावित्री पर्व मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले सोने चांदी की कीमत में कमी आई है. लिहाजा खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. लग्न के मद्देनजर भी खरीदारी की जा सकती है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 18 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,650 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 60,530 रुपए तय की गयी है. वहीं चांदी प्रति किलो 78,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 600 रुपए की गिरावट आई है. आज चांदी प्रति किलो 78,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (बुधवार) शाम तक चांदी 78,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है.
सोने के भाव गिरे
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 450 रुपए की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,100 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 57,650 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 450 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,010 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 60,530 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 480 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं.
आपके शहर से (रांची)

Jharkhand Weather Update: झारखंड में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल, रांची समेत 14 जिलों में पारा 40 डिग्री पार

Malmas 2023: 19 साल बाद बन रहा संयोग…सावन में लगेगा मलमास, 8 सोमवार भी पड़ेंगे, बड़ा है महत्व

शनि जयंती पर बन रहे तीन शुभ संयोग, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत! देवघर के ज्योतिषी से जानें शुभ मुहूर्त

Ranchi News: रांची के इन प्ले स्कूल में कराये एडमिशन, पढ़ाई के साथ खेलकूद से बच्चे का संपूर्ण विकास

Train Alert: हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस अब न्यू बरौनी स्टेशन पर रूकेगी, यात्रियों को होगी बड़ा फायदा

Vat Savitri Vrat 2023: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन ऐसे करें वट सावित्री पूजा, जानें पूजन विधि-शुभ मुर्हूत

Ranchi News: रांची में पूरा होगा घर का सपना, सिर्फ 20 लाख में खरीदें शानदार फ्लैट, जानें लोकेशन

मुस्लिम MLA के सपने में आये बजरंगबली, बोले- कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिला आशीर्वाद, अब भव्य मंदिर बनवाउंगा

लोकसभा चुनाव 2024: इस ‘खास’ फार्मूले से झारखंड की सभी 14 सीटें जीत लेगी भाजपा, बनाया एक्शन प्लान!

Ranchi News: रांची में जल्द शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना’, सुदूर इलाकों में भी सरकार चलाएगी बसें

Aadhaar Card Update: 14 जून तक फ्री करा सकते हैं आधार अपडेट, फॉलो करें ये आसान प्रोसेस
ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया गया है जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक घर बैठे सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो भी इस एप की मदद से कर सकते हैं.
.
Tags: 24 carat gold price, Gold Prices Today, Jharkhand news, Ranchi news, Silver Price Today, Vat Savitri Vrat
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 08:41 IST








