PBKS vs DC Live Score: जमकर बरस रहे पृथ्वी शॉ, दिल्ली की फिफ्टी, टॉस पंजाब ने जीता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. PBKS vs DC Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में हो रहा है. पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है जबकि पंजाब की उम्मीदें जिंदा हैं.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI:
शिखर धवन (कप्तान), अथर्व ताइदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्त्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

अब से कुछ देर बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना पंजाब किंग्स के साथ होने वाला है. धर्मशाला में पंजाब की टीम दिल्ली के खिलाफ यह मुकाबला खेलने उतरेगी. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबला पिछले हफ्ते ही हुआ था. पंजाब ने इस मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 31 रन की जीत दर्ज की थी.

इस वक्त अंक तालिका पर ध्यान दें तो दिल्ली कैपिटल्स का खेल खत्म हो चुका है और वो 12 में से 8 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर है. पंजाब किंग्स ने भी 12 मुकाबले ही खेले हैं और 6 जीत हासिल कर अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अगले दो मुकाबले में अगर टीम को जीत मिलती है तो वो 16 अंकों तक पहुंच सकती है. इसके लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, सैम कर्रन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, रिली रोसो, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, मनीष पांडे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें