कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी सपना चौधरी, हरियाणवी डांसर की होगी रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जहां भी नजर आती हैं धमाल मचा देती हैं. फिर भले वो उनके पॉपुलर सॉन्ग हो या बिग बॉस का घर. वह हर जगह अपनी सफलता के झंडे गाड़ने में कामयाब रहती हैं. अब बिग बॉस की पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद जल्द सपना कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं. सपना 18 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली रीजनल आर्टिस्ट होंगी. 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes film festival) आधिकारिक तौर पर 16 मई को शुरू हुआ.

इसा बार ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’में सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और ईशा गुप्ता जैसे कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी शामिल होने वाली हैं. इनके साथ ही सपना चौधरी भी इस बार रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं. सपना चौधरी अपनी इस नई पारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान के बाद अब हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाने वाली हैं.

Exclusive: कांस में शामिल हुई राहुल रॉय की फिल्म ‘आगरा’, निर्माता बोले, ‘अब ऑडियंस मेकर्स को सिखा रही है…’

कल्चर को करेंगी प्रेजेंट
अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए सपना चौधरी ने कान में डेब्यू करने को लेकर कहा, “मैं बहुत आभारी हूं और कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने के लिए काफी एक्साइटेड भी हूं. ऐसा लगता है कि मैं इस अंतरराष्ट्रीय मंच को प्रेजेंट करने वाली हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं सभी को गौरवान्वित करूंगी. “

यहां से मिली थी सपना को पहचान
32 साल की सपना ने सबसे पहले राज्य में और उसके आसपास हरियाणवी लोक गीतों के लिए अपने वायरल वीडियो के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल की. उनके कई वीडियोज यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे, उनके वीडियोज रिजन की पहली इंटरनेट सनसनी बन गए थे. साल 2016-17 में वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 10वें सीजन में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. इस शो से भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी.

Tags: Entertainment news., Sapna choudhary

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें