पटना. बागेश्वर बालाजी सरकार यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले पांच दिनों से पटना से सटे नौबतपुर के तरेत मठ में हनुमंत कथा कह रहे थे जिसका बुधवार को समापन हो गया. 5 दिनों के बिहार प्रवास के दौरान कुछ लोगों ने बाबा के कई जगह पोस्टर भी फाड़े और कालिख भी पोती. इसको लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरी पोस्टर फाड़ सकते हो, विरोध करत सकते हो लेकिन बिहार के हृदय में जो बागेश्वर बैठे हैं, उसे कैसे निकलोगे. बिहार के लोगों के दिल में हैं बागेश्वर.. उसे किसी फोटो को फाड़कर नहीं निकला जा सकता. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमसे किसी ने कहा कि आपका इतना विरोध होता है, आपको डर नहीं लगता तो हमने कहा हम शेर के बच्चे हैं.
इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार की परंपरा बचाने के लिए हनुमान चालीसा की भी जरूरत हैं और अस्त्र और शस्त्र की भी. कुछ लोग बोलेंगे कि बाबा लोगों को भड़का रहे हैं लेकिन शास्त्र धर्म के लिए माला और भाला दोनों की जरूरत हैं. बागेश्वर बालाजी सरकार ने कहा कि जिस दिन बिहार की 5 करोड़ आबादी अपने माथे पर तिलक लगाकर ऑटो और ट्रेन से सफर करने लगेगी उसी दिन से तस्वीर बदल जाएगी. बिहार को पिछड़ा और बिछड़ा कहने वालों के मुख पर ये बड़ा तमाचा होगा. उन्होंने कहा कि भारत में सनातन की धारा बहना चाहिए. जब सब हिन्दू एक होंगे तभी ये धारा बहेगी. महक इत्र से नहीं चरित्र से आनी चाहिए.
हनुमंत कथा के अंतिम दिन बाबा ने कहा कि बिहार के लोग पागल हैं. ये पागल मेन्टल वाला नहीं है बल्कि भगवान के प्यार में जो गल जाये उसे पागल कहते हैं और बिहार के लोग भगवान के प्यार में गल रहे हैं. पांच दिन से हनुमंत कथा कि धारा बिहार की पावन धरती पर बह रही है, ऐसे ही बिहार में राम नाम की बहार बहती रहे. जाते-जाते बागेश्वर बाबा ने कहा कि मैं बिहार आता रहूंगा. अगर महाराज जी की अनुमति मिली तो नौबतपुर में फिर से दरबार लगाऊंगा, साथ ही बिहार के लोगों से अपने श्रद्धालुओं से उन्होंने अनुरोध किया उसका जवाब मत देना. बिहार के लोगों के लिए शेर भी ऐड किया उन्होंने कहा सितारों को आंखो में महफूज रखना क्योंकि बहुत देर तक रात ही रात होगी. मुसाफिर हो तुम भी..मुसाफिर हैं हम भी..बालाजी ने चाहा तो फिर मुलाकात होगी.
आपके शहर से (पटना)

IPS Story : ऐसी लागी लगन… कृष्ण भक्ति में कोई बन गया मीरा तो कोई राधा और कथावाचक

ICSE Board Result 2023: बक्सर के लाल रुशील का कमाल! 99.8 प्रतिशत अंक लाकर बना नेशनल टॉपर

पूर्णिया विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के 179 पद खाली, जल्द होगी बहाली, पढ़ें डिटेल्स

Good News: समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि, समुदाय आधारित गतिविधि में राज्य में दूसरे नंबर पर

पति का दिव्यांग होना रास नहीं आया, पत्नी ने पहले प्रेमी बनाया फिर उसी के हाथों करवा दिया कत्ल

Baba Bageshwar In Bihar: दिव्य दरबार में भक्ति अपार | Nitish Kumar | RJD | Bihar News | TOP News

बागेश्वर धाम बाबा की गाड़ी को छूकर भक्त ले रहे आशीर्वाद, देखें उतावली भीड़ का VIDEO

उपेंद्र कुशवाहा को मिली Z कटेगरी की सिक्योरिटी, सुरक्षा में अब तैनात रहेंगे 22 कमांडो

इस किसान ने अपने गांव में उपजाया सेब, क्वालिटी बिल्कुल कश्मीर जैसी, जानें मार्केट में कैसा मिला रेस्पांस

Health News: नयमित टीकाकरण से बच्चों की होती है सुरक्षा, बरते सावधानियां

Muzaffarpur news: इस चर्चित मंदिर के नीचे बना है खुफिया तहखाना, आज तक नहीं जान पाया कोई रहस्य
.
Tags: Bageshwar, Bageshwar Dham, Bageshwar News, Bihar News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 19:07 IST








