
Water Recipe Video: सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपने तमाम तरह की अजीबोगरीब चीज़ें देखी होंगी. खासतौर पर लोग यहां अपने कुकिंग टैलेंट का ज़बरदस्त शोऑफ करते हुए नज़र आते हैं. कुछ रेसिपीज़ अच्छी भी होती हैं तो कुछ बेहद खराब. हालांकि एक ऐसी रेसिपी भी है, जो इस वक्त इंटरनेट पर छाई है. इसमें शख्स जो बना रहा है, वो किसी को भी समझ में नहीं आया.
ये वीडियो डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ज़ैचेरी नीमन (Zachary Neman) ने बनाया है, वो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स कोई लज़ीज़ डिश नहीं बल्कि पानी का गुणवत्तापूर्ण वर्ज़न Water 2.0 तैयार कर रहा है. वो जिस गंभीरता से सिर्फ 2 इनग्रीडिएंट्स के साथ अच्छा-खासा वक्त लगा रहा है, वो किसी को पच नहीं रहा.
पानी को बनाया इम्प्रूव्ड वॉटर 2.0
अपने वीडियो के कैप्शन में ज़ैचेरी नीमन (Zachary Neman) में बताया है कि ये Improved Water 2.0 की रेसिपी है. सबसे पहले वो पैन में पानी दिखाते हैं. इसके बाद बर्फ के टुकड़ों को चाकू से चॉप करते हैं. कड़ाही को गर्म करके उसमें गुनगुना पानी डालकर बर्फ को डालकर पकाते हैं. इसे एक ज़िपलॉक प्लास्टिक में डालकर पानी के खास टेम्परेचर पर छोड़ते हैं. इतना ही नहीं इस पानी को ब्लैंड भी करते हैं और फिर इसे छान लेते हैं. मजेदार तो ये भी है कि इस पानी पर अंटार्कटिका बर्फ की गार्निशिंग भी होती है.
.
Tags: Ajab Gajab, Funny video, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 17:26 IST








