प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की फिर एसिड डालकर दफनाया, 4 दिन बाद गड्ढे से निकाली गई लाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्णिया. बिहार से एक प्रेमी की हैवानियत भरी करतूत सामने आई है. प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी फिर शरीर पर एसिड डालकर मकई के खेत में फेंक दिया. मामला पूर्णिया जिला से जुड़ा है. दरअसल बनमनखी थाना के पिपरा गांव में तीन दिन पहले एक अज्ञात लड़की का सड़ा गला शव मिला था जिसकी पहचान हो गई है. मृतका शायरा खातून की पहचान उनके पिता और पूर्व मुखिया जाकिर आलम ने उसके कपड़ों से की है.

जाकिर आलम ने कहा कि उनकी बेटी शायरा खातून 10 मई को इंटर का मार्कशीट लाने के लिए कॉलेज गई थी. उसके बाद से ही वह गायब थी. उन्होंने कहा कि गांव के ही नंदन मंडल ने उसकी बेटी का अश्लील फोटो वायरल किया था. उसने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को मकई खेत में फेंका था.  जब उसने लड़की का कपड़ा देखा तो उस कपड़े से शव की पहचान हुई. बनमनखी थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने बताया कि तीन दिन पहले पिपरा गांव में मकई खेत में एक अज्ञात युवती का सड़ा गला शव बरामद हुआ था.

शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन कल जब लड़की के पिता ने उसके कपड़ा को देखा तो शव की पहचान की गई और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन के अंदर दफनाया शव को बाहर निकाला गया. लड़की के परिजनों के आवेदन के आधार पर उसका प्रेमी नंदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान नंदन मंडल ने हत्या की बात तो स्वीकार कर ली. उसने स्वीकार किया कि गला दबाकर उसने हत्या की है लेकिन उसके साथ और कौन-कौन थे, इसका खुलासा नहीं किया है. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को मकई खेत में फेंक दिया गया है.

आपके शहर से (पूर्णिया)

शव के ऊपर कोई केमिकल डाला गया है. जिस कारण महज चार दिनों में ही शव सड़ गल गया था. फिलहाल आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है .पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही अन्य आरोपी का भी गिरफ्तारी होगा.

Tags: Bihar News, Brutal Murder, Crime News, Love affair, Murder, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें