
प्रशांत कुमार/बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में गर्लफ्रेंड के लिए नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी. घटना जिले के आंवला थाना क्षेत्र के दिगोही गांव की है. बताया जा रहा है कि मृतक सोनू ने आरोपी की गर्लफ्रेंड से दोस्ती कर ली थी. मृतक और लड़की के बीच नज़दीकियां हो गई थी. आरोपी को जब इसका पता चला तो वो आगबबूला हो गया. उसने अपने दोस्त को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली.
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सोनू को उसके दो दोस्तों ने फोन कर घर से बुलाया था और फिर जंगल की तरफ ले जा कर धारदार हथियारों से उसका गला रेत कर हत्या कर दी. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने सर्विलांस और डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि हम दोनों साथ-साथ घूमते थे. हमारी बचपन की दोस्ती थी, लेकिन सोनू ने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती कर ली और उससे मेल-जोल बढ़ा लिया था. मैंने दोनों को कई बार समझाया था, लेकिन वो नहीं माने.
प्रेमी के दोस्त के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी गर्लफ्रेंड
पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को घटनास्थल के पास घुमाया और सोनू के असली हत्यारे पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों में से एक उसी लड़की का पूर्व प्रेमी था, जो इन दिनों सोनू के संपर्क में थी. लड़की के पहले प्रेमी और मौजूदा प्रेमी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड सोनू को ज्यादा पसंद करने लगी थी. उसने दोनों को इस बारे में चेतावनी दी थी, पर वो नहीं सुधरे. तब मैंने अपने दूसरे साथी की मदद से सोनू को कॉल कर के बहाने से बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी.
बरेली के एसपी आर.एस राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोनू की हत्या उसके दोनों नाबालिग दोस्तों ने की है. प्रेम संबंध में हत्या की बात स्वीकार की है. दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण करा कर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा.
.
Tags: Bareilly Murder, Bareilly news, Crime news of up, Girlfriend, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 15:28 IST








