Purnia News: पूर्णिया में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, जानें प्लान 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया.मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं. जिसको लेकर राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत और सिजेरियन प्रसव के आंकड़ों तथा मातृ स्वास्थ्य से संबंधित मानकों की जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल पर मेंटेन की जानी है, ताकि प्रसव के आंकड़े आसानी से प्राप्त किया जा सके. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के निजी होटल में हुआ.

इसमें निजी स्वास्थ्य संस्थानों जहां पर संस्थागत प्रसव एवं सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध है, उनके संचालक या नोडल पदाधिकारी, महिला रोग विशेषज्ञ या अस्पताल प्रबंधकों ने भाग लिया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, जिला लेखा प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा, डीएमएनई आलोक कुमार, डीपीसी डॉ. सुधांशु शेखर, यूनिसेफ के शिव शेखर आनंद, केयर इंडिया के आलोक पटनायक, डॉ विभा झा, डॉ अनुराधा सिन्हा, डॉ अंजू करण, डॉ आरती, डॉ सुधांशु, डॉ दिव्यांजली सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर से (पूर्णिया)

पोर्टल पर हर महीने अपलोड करनी है जानकारी

सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले के सभी पंजीकृत निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे प्रसव से संबंधित जानकारियों को एचएमआईएस पोर्टल पर प्रत्येक महीने अपलोड करना है. जिसकी समीक्षा जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी करेंगे. जिला अंतर्गत निजी स्वास्थ्य संस्थानों के द्वारा दी जा रही प्रसव सेवाएं एवं गुणवता का आकलन होगा. जिनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रसव द्वारा सेवाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं. जिले में 27 पंजीकृत निजी स्वास्थ्य संस्थान है, लेकिन मात्र 9 के द्वारा ही एचएमआईएस पोर्टल पर डाटा का संधारण किया जाता है. इन नौ निजी अस्पतालों की ओर से विगत वर्ष 10126 प्रसव की जानकारी दी गई थी. जिनमें मुख्य रूप से फातिमा नर्सिंग होम, सलोनी नर्सिंग होम, उपहार नर्सिंग होम शामिल हैं.

प्रसव से संबंधित जानकारी देने में कोई परेशानी नहीं होती

फेडरेशन ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज इंडिया (फौगसी) की जिलाध्यक्ष डॉ. विभा झा की ओर से कार्यशाला में शामिल सभी से अपील की गई है कि आप लोगों द्वारा संचालित नर्सिंग होम में जितने भी संस्थागत या सिजेरियन प्रसव कराए जाते हैं, उनकी जानकारी एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड की जानी चाहिए, क्योंकि मेरे स्वास्थ्य संस्थान के द्वारा इसकी जानकारी पोर्टल के माध्यम से सरकार को दी जा रही है. जिस कारण आप लोग भी अपने स्तर से इसकी जानकारी दीजिए, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें