क्‍या रेलवे बंद करना चाहता है बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस? जानें क्‍यों उठने लगा है यह सवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बिलासपुर से नागपुर के बीच फिर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
पहले इस रूट पर तेजस एक्सप्रेस को चलाया जाना था
रेलवे ने बदला अपना फैसला

रायपुर. रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन की जगह तेजस को चलाने का फैसला किया था. हालांकि रेलवे ने अब अपने फैसले को बदल दिया है. अब यह ट्रेन अपने स्पेशल कोच के साथ चलेगी. हालांकि, अब इस ट्रेन में कोच की संख्या को कम कर दी गई है. दरअसल रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत की रैक को तेजस एक्सप्रेस से एक्सचेंज कर दिया था. इसमें 11 कोच रहने की बात भी कही गई थी.

रेलवे ने वंदेभ भारत की जगह बिलासपुर-नागपुर रूट पर तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया था. मालूम हो कि कांग्रेस ने वंदे भारत ट्रेन में महंगी टिकट का मुद्दा उठाया था. बता दें कि 2022 में मध्य भारत को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली थी. इसके बाद से ही यह ट्रेन काफी चर्चा में रही. इसके लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी.

फिर से चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस
रेलवे ने रविवार से लेकर मंगलवार तक बिलासपुर-नागपुर के बीच तेजस एक्सप्रेस चलाया. अब इस रूट पर फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है. रेलवे के मुताबिक नई रैक से साथ वंदे भारत एक्सप्रेस 17 मई से चलाई जाएगी. बताया जा रहा है कि इसमें एक एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच और चेयर कार के 7 कोच हो सकते हैं. पहले वंदे भारत ट्रेन में 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार थे. रेलवे ने पहले 14,15 और 16 जून को बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया था. अब रेलवे ने दोबारा वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: वंदे भारत एक्सप्रेस की जगह इस रूट पर दौड़ेगी तेजस ट्रेन, आखिर रेलवे ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

छत्तीसगढ़ में कब शुरू हुई थी वंदे भारत एक्सप्रेस?
छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवंबर से शुरू हुई थी. ट्रेन 13 मई तक चली. जानकारों के मुताबिक टिकट महंगा होने की वजह से यात्री इस ट्रेन में उतनी रुचि नहीं ले रहे थे. बिलासपुर से नागपुर में लगभग इस ट्रेन की टाइमिंग में ही दूरंतो भी पहुंच रही थी. इसमें किराया भी कम था. इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री कम मिल रहे थे. बताया जा रहा है कि तीन दिन वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस चली. हालांकि इसमें में यात्रियों की संख्या उतनी नहीं थी.

Tags: Indian Railways, Tejas Express Train, Vande bharat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें