गर्मियों में खूब पीएं पुदीना-नींबू शरबत, बॉडी रहेगी कूल और हाइड्रेट, आसान रेसिपी से करें तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गर्मियों में बॉडी को कूल और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है.
पुदीना शरबत गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रख सकता है.

Pudina Nimbu Sharbat Recipe: इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है. इस मौसम में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण लोगों का गला सूखने लगता है. लोग खुद को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखने के लिए तरह-तरह तरीके अपनाते हैं. गर्मियों में जूस, नारियल पानी, गन्ने का रस जैसे हेल्दी ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ जाती है. उसी तरह पुदीना भी गर्मियों में बेहद फायदेमंद है. पुदीना और नींबू से बनने वाला शरबत (Pudina Nimbu Sharbat) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. गर्मियों में यह शरीर को कूल रखता है.

जब चिलचिलाती गर्मी के बीच शरीर को ठंडक पहुंचाने की बात हो और अचानक से पुदीना-नींबू का शरबत मिल जाए तो फिर बात ही कुछ और होती है. आइए आज हम आपको ऐसे ही देसी कोल्ड ड्रिंक पुदीना-नींबू को बनाने का बेस्ट तरीका बताते हैं. जिससे आप भीषण गर्मी में भी अपनी बॉडी को ठंड़ा रख सकते हैं. इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर पुदीना और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाना काफी आसान है और ये शरबत झटपट तैयार हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Pudina Paratha Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं पुदीना पराठा, स्वाद मिलेगा जबरदस्त, हेल्थ भी रहेगा फिट

पुदीना-नींबू शरबत बनाने के लिए सामग्री
पुदीना-नींबू शरबत बनाने के लिए पुदीना पत्ती, नींबू, चीनी, जीरा पाउडर, आइस क्यूब्स और पानी की आवश्यकता होती है. लोगों की संख्या और पीने की क्षमता के अनुसार इन सामग्रियों को लिया जाता है.

पुदीना-नींबू शरबत बनाने की विधि
पुदीना और नींबू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना को लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद एक बाउल में पुदीना अलग रख दें. अब नींबू को लें और उसे बीच से 2 टुकड़ों में काट लें और उसके बीज निकालकर अलग कर दें और एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें. इसके बाद मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, चीनी और पानी डालकर ग्राइंड करें.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए रामबाण है नारियल पानी, वजन घटाए, स्किन में भी लाए निखार, होंगे कई स्वास्थ्य लाभ

अब मिक्सर में इस मिश्रण को इतना ग्राइंड करें कि मिक्सचर महीन हो जाए. इसके बाद शरबत को छान लें और चार गिलास में बराबर मात्रा में डाल दें. इस तरह आपका स्वादिष्ट नींबू का शरबत बनकर तैयार हो गया है. सर्व करने से पहले नींबू शरबत में एक-एक आइस क्यूब डाल दें. आप चाहें तो शरबत में ज्यादा आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं. इसके बाद हर गिलास में थोड़ा-थोड़ा जीरा पाउडर डालकर चम्मच से घोलें. जो भी इस शरबत को पिएगा उसके शरीर में ठंडक घुल जाएगी और वह दिनभर ताजगी महसूस करेगा.

Tags: Food, Food Recipe, Health, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें