आरसीबी और पंजाब किंग्स खेल सकते हैं प्लेऑफ, CSK और MI तक पर बाहर होने का खतरा, ऐसे समझें पूरा गणित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 में और पेचीदा हुई प्‍लेऑफ की गुत्‍थी
लीग की सबसे कामयाब टीमों पर भी लटक रही तलवार

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने को हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 10 में से टॉप की 8 टीमों में अब भी जोरदार संघर्ष देखने को मिल रहा है. गुजरात टाइटंस जहां प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वहीं मंगलवार को हुए मुकाबले के बाद चेन्नई, लखनऊ और मुंबई की टीमें क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ तक पहुंचने की आखिरी चुनौती को पूरा करने का दम भर रही है. लेकिन प्वाइंट टेबल में टॉप 4 में जगह बना चुकी इन तीनों में कोई 2 टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती हैं. इनकी जगह नंबर गेम में नीचे चल रही आरसीबी और पंजाब किंग्स अब भी बड़ा उलटफेर कर प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं.

ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच हारने पर टॉप 4 में शामिल गुजरात टाइटंस के 18 अंक, चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक, लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 15 अंक व मुंबई इंडियन के 14 अंक ही रह जाएंगे. ऐसा होने पर आरसीबी और पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की आधी राह आसान हो जाएगी. पंजाब किंग्स के 12 मुकाबलों में 12 अंक हैं. 17 मई को दिल्ली कैपिटल्‍स व 19 मई को राजस्थान रॉयल्स को हराने पर पंजाब किंग्स के 16 अंक हो जाएंगे.

नंबरों में अटकीं कई टीमों की सांसें
वहीं, विराट कोहली की मौजूदगी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 12 मैच में 12 अंक हैं. अगर आरसीबी 18 मई को इस सीजन कमजोर रही सनराइजर्स हैदराबाद को पीटने के बाद 21 मई को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को भी हराने में कामयाब रही तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया का बैटर छक्के से बना चुका है 1000 रन, MI को सिर्फ 12 गेंद में लूट लिया, अब चैंपियन भी बनाएगा!

ऐसी स्थिति में टॉप 4 की लड़ाई में गुजरात के बाद आरसीबी व पंजाब किंग्स अंक व रनरेट के आधार पर दूसरे व तीसरे स्थान पर आ जाएंगे. इससे पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं, चौथे स्थान के लिए 15-15 अंक बटोर चुकी चेन्नई व लखनऊ में पेंच फंस जाएगा. इन दोनों में जिस टीम का रन रेट बेहतर होगा वही प्लेऑफ की चौथी सीट पर कब्जा जमाएगी.

Tags: Csk, IPL 2023, IPL Playoff, Mumbai indians, Punjab Kings, Rcb

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें