
गुलशन सिंह/बक्सर. एसएससी-सीजीएल-2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद जिले के होनहारों का अधिकारी बनने की खबरें सामने आने लगी है. इस कड़ी में डुमरांव के अवकारी गली निवासी सूर्यप्रकाश ने कर्मचारी चयन आयोग के कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. सूर्यप्रकाश कस्टम विभाग में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद के लिए चयनित हुए हैं. इनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे डुमरांव में खुशी का माहौल है.
डुमरांव से हीं हुई है सूर्यप्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा
सूर्यप्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा भी डुमरांव से ही पूरी हुई है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ये कभी किसी बड़े शहर अथवा नामी कोचिंग संस्थानों में नहीं गए बल्कि डुमरांव की गलियों में ही शिक्षा ग्रहण कर यह सफलता हासिल की है. सूर्यप्रकाश मैट्रिक की परीक्षा सीपीएसएस उच्च विद्यालय से की जबकि इंटरमीडिएट व स्नातक डीके कॉलेज से पूरी की. सूर्यप्रकाश 12वीं परीक्षा पास करने के बाद अन्य छात्रों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा.
ट्यूशन देने के साथ खुद की पढ़ाई भी रखा जारी
सूर्यप्रकाश के पिता उमेश प्रसाद सिंह पूर्व शिक्षक हैं जकबि माता ललिता देवी गृहणी है. सूर्यप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा है. दो भाई वेद प्रकाश और देव प्रकाश भी पेशे से शिक्षक हैं. सूर्यप्रकाश ने बताया कि उसने कभी अपने पढ़ाई के बढ़ते खर्च को माता-पिता पर बोझ नहीं बनने दिया. इसलिए ट्यूशन पढ़ना शुरू किया.
उन्होंने बताया कि अपनी तैयारी के लिए यूट्यूब के माध्यम से भी उलझे हुए सवालों का हल निकाला करते थे. सूर्यप्रकाश अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं. उन्होंने कहा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है. उन्हें यह उम्मीद थी कि एक न एक दिन सफलता प्राप्त होगी. इसलिए कभी मन को छोटा नहीं किया, जिससे आत्मविश्वास हमेशा बना रहा.
.
Tags: Bihar News in hindi, Buxar news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:53 IST








