अभिनव कुमार/दरभंगा. वन स्टेशन वन प्रोडक्ट से कई स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिला है. अब इसका दायरा भी बढ़ रहा है.इसी कड़ी में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिहार राज्य के 50 स्टेशनों को ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद‘ आउटलेट से कवर किया गया है.
इस पर विशेष जानकारी देते हुए सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि‘‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” योजना स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों, जन-जातियों के बेहतर जीविकोपार्जन एवं कल्याण सहित आजीविका और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने तथा स्थानीय व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला में मदद करने में सफल रही है.
इससे स्थानीय हस्तशिल्प व छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिला है. वोकल फॉर लोकल विजन को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद‘ की घोषणा के अनुरूप पारंपरिक शिल्प एवं लघु उद्यमों के संरक्षण एवं अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए भारतीय रेल के 728 रेलवे स्टेशनों को 785 ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद‘ आउटलेट से कवर किया गया है.
आपके शहर से (दरभंगा)

शक थी शराब की निकली ज्वेलरी, कार में 4 क्विंटल गहने देख दंग रह गई पुलिस, जानें मामला

कभी यहां के युवाओं के हाथों में होती थी बंदूक, आज देश के लिए ला रहे मेडल, जानें कैसे तय किया सफर

अगर सस्ते में खरीदना चाहते हैं सेकंड हैंड बाइक…तो यहां मिलती है कम दाम में मनपसंद बाइक, जानें दाम

फर्जी जीएसटी धारक हो जाएं सावधान! पकड़े जानें पर जा सकते हैं जेल, व्यापारी बरतें यह सावधानी

दबंगों से हुआ विवाद तो दलित पर टूटा कहर, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग ! जानें पूरा मामला

अब WPL में खेलेंगी आरा की बेटियां! दिन रात नेट पर बहा रही है पसीना, इस वजह से बढ़ा क्रेज

Darbhanga News : देश-विदेशों में फीकी रहेगी इस बार मिथिला के आम का मिठास, वैज्ञानिकों ने बताए यह कारण

उनका जन्म आजादी की लड़ाई के वक्त हुआ था ? बाबा बागेश्वर पर बरसे नीतीश कुमार, जानें क्या कहा

वरमाला के बाद आराम करने जा रहे थे बाराती, तभी फरार हो गया दूल्हा.. फिर हुआ ऐसा…

बिना नंबर वाले ट्रक से हो रही थी बिहार में शराब की तस्करी, पुलिस ने छापेमारी की तो हुआ खेल का खुलासा

Madhubani News : भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या, अब 19 जगहों पर टैंकर से होगी पानी की सप्लाई
स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ओएसओपी केंद्रों पर स्थानीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित भगवान बुद्ध की मूर्तियां व अन्य काष्ठ कलाकृतियां, जरी जरदोजी के परिधान व अन्य वस्तुएं, मधुबनी पेंटिंग, हस्तनिर्मित सजावटी सामान, हथकरघा उत्पाद, काला चावल जैसे स्थानीय कृषि उत्पाद, मिठाइयों, अचार जैसे स्थानीय खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की जाती है.
स्टेशनों पर ओएसओपी केंद्रों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को उच्च दृश्यता मिल रही है.उनसे जुड़े स्थानीय कारीगर व अन्य लोग इस अतिरिक्त आय स्रोत से लाभान्वित हो रहे हैं. इससे स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार का एक नया अवसर पैदा हुआ और वे आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं.
गया निवासी एक स्टॉल संचालक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वरोजगार से जुड़े छोटे कामगारों को अपने पैर पर खड़ा होने के लिए गया जैसे अति व्यस्ततम रेलवे स्टेशन पर अपने लोकल उत्पाद को बेचने एवं प्रचार-प्रसार का बड़ा अवसर मिला. इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक स्टॉल संचालक ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे अति व्यस्ततम स्टेशन पर स्टॉल खुलने से आर्थिक रूप से समृद्धि आई है.
इन स्टेशनों पर ओएसओपी से हो रहें हैं लाभांवित
दानापुर मंडल के आरा, बक्सर, दानापुर, फतुहा, जहानाबाद, किउल, मोकामा, पाटलीपुत्र, पटना सिटी, पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर, राजगीर,समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, दरभंगा, रक्सौल, सहरसा, सकरी,सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मानसी, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, शाहपुर पटोरी, नवगछिया,पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीडीयू, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, गया, सासाराम स्टेशन तथाधनबाद मंडल के नेसुबो गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टेनगंज, रेणुकूट, चोपन एवं सिंगरौली पर ओएसओपी केंद्र कार्यरत हैं.
इसके अलावापूर्व रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले बिहार राज्य के भागलपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, बारसोई, मनिहारी, अररिया, अररिया कोर्ट, दलान, कटिहार, किशनगंज, लामा, प्राणपुर रोड, पुर्णिया, रौतारा, सलमारी, आजमनगर, जोगबनी, छपरा, छपरा कचहरी, थावे स्टेशन पर ओएसओपी केंद्र से स्थानीय लोग लाभान्वित हो रहे हैं.
.
Tags: Bihar News in hindi, Darbhanga news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:48 IST








