
कृष्ण कुमार/ नागौर.नागौर जिला कारागृह की सूरत अब बदली बदली नजर आ रही है. क्योंकि वर्तमान समय में नागौर की कारागृह का रंग रोशन के साथ साथ कई प्रकार के कार्य करवाए गए है.दरअसल नागौर के जेल प्रशासन औरनागौर के जेलर के द्वारा कारागृह मेंं कई प्रकार के कार्य करवाए गए है.आज से दो वर्ष पूर्व नागौर की जिला कारागृह के बारे में लोगों को पता भी नहीं चलता था क्योंकि न मुख्य कारागृह के बारे हॉर्डिग लग हुऐ थे ना ही सांकेतिक चिन्ह लग हुऐ थे और किसी प्रकार की जेल भी में सुविधा नहीं थी. लेकिन यहां के जेल प्रशासन व जेलर के सहयोग के द्वारा जेल की कायाकल्प परिवर्तित कर दिया.
जेलर का कहना है कि जब मैनें यहां पर ज्वॉइनिंग की तो यहां पर स्थिति नाजुक थी क्योंकि जेल में किसी प्रकार की सुविधा नहीं थी.इसके अलावा जेल की दिवारों पर न ही कलर था और दीवारे भी पुरानी थी.इसके बाद जेल प्रशासन के कर्मियोंऔरमैनें निर्णय लिया कि जेल की अवस्था को सुधारा जाए. जिसके बाद हमनेंइसके लिए योजना बनाकर जेल की कायाकल्प करने का निर्णय लिया.
उपाधीक्षक राज महेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि सबसे पहले जेल की आवश्यक सामग्री को उपलब्ध करवाया गया.नागौर जेल की सबसे बड़ी समस्या पानी की थी. पानी की समस्या को खत्म करने के लिए यहां पर ट्यूबेल का निर्माण करवाया गया.लोगो को पता चले कि यहां पर जिला कारागृह है इसके लिए सांकेतिक बोर्ड, कारागृह का मुख्य दरवाजा, दो पार्क का निर्माण, बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था, जेल की सभी दिवारों पर रंग करवाया, बंदियों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था औरजेल में बंदी कैदियों को अपनें परिजनों से बात करने के लिए एसडीटी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई.
अब यह करवाए जाएंगे काम
राज महेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि अब नागौर की जिला कारागृह में कुछ और निर्माण करवाया जाएगा. जिसमें स्टाफ के लिए ऑपन जिम, टीनशेड का निर्माण व खेल मैदान औरबजट आने पर कई प्रकार के काम करवाए जाएंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:11 IST








