नई दिल्ली. गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से 887.55 करोड़ रुपये की आमदनी हुई जो उनकी कुल आय का 76 प्रतिशत है. इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि अज्ञात स्रोतों से राजनीतिक दलों की आय 2020-21 की तुलना में बढ़ी है. 2020-21 में क्षेत्रीय दलों की कुल आय 530.70 करोड़ रुपये थी और उनमें से 263.93 करोड़ रुपये (49.73 प्रतिशत) अज्ञात स्रोतों से मिले थे.
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 20,000 रुपये से अधिक के दान को ज्ञात स्रोतों से आय के रूप में परिभाषित किया गया है क्योंकि उनके दाताओं का विवरण क्षेत्रीय दलों द्वारा निर्वाचन आयोग को दी गयी जानकारी में उपलब्ध है. अज्ञात स्रोत इन पार्टियों द्वारा वार्षिक लेखापरीक्षा रिपोर्ट में घोषित आय है, लेकिन इनमें आय का स्रोत नहीं बताया जाता है. अभी, राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से कम का दान देने वाले व्यक्तियों या संगठनों और चुनावी बॉन्ड के जरिए दान देने वालों के नामों का खुलासा करने की आवश्यकता नहीं है.
स्वैच्छिक चंदा देने वालों का विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं
एडीआर ने कहा कि इस प्रकार के अज्ञात स्रोतों में चुनावी बॉन्ड, कूपन की बिक्री, राहत कोष, विविध आय, स्वैच्छिक चंदा और बैठकों से योगदान शामिल हैं. ऐसे स्वैच्छिक चंदा देने वालों का विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है. एडीआर ने कहा कि राजनीतिक दलों की अज्ञात स्रोतों से हुई कुल आय 887.55 करोड़ रुपये है, जो उनकी कुल आय का 76.15 प्रतिशत है. 887.55 करोड़ रुपये में से 93.26 फीसदी या 827.76 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के जरिए मिले. एडीआर के अनुसार 27 क्षेत्रीय दलों के अज्ञात स्रोतों से आय में कूपन की बिक्री से आमदनी की हिस्सेदारी 4.32 प्रतिशत (38.35 करोड़ रुपये) और स्वैच्छिक चंदे की हिस्सेदारी 2.40 प्रतिशत (21.29 करोड़ रुपये) रही.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के अमृता स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, BDS-पुलिस टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

‘मुझे मंत्री जी से बात करनी है, उन्हें धमकी देनी है’, नितिन गडकरी के घर आए फोन पर दिल्ली पुलिस की जांच शुरू

Greater Noida: 8वीं क्लास के स्टूडेंट की खेलते-खेलते हो गई मौत, 15 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक

दिल्ली-NCR में बनेंगे 3 और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

दिल्ली में बड़ी घटना: पत्नी, बेटा-बेटी को चाकू से गोदकर शख्स ने की खुदकुशी, 3 की हुई दर्दनाक मौत

नोएडा में डीजल जनरेटर चलाने वालों की ख़ैर नहीं! पकड़े जाने पर इतने का कटेगा चालान

Noida Flat Buyers: 1500 फ्लैट बायर्स का टूटने वाला है सुंदर सपना! आम्रपाली के प्रोजेक्ट में घर खरीदना पड़ा भारी

Ayurvedic Medicines: आयुर्वेदिक दवाइयां खाने वाले हो जाएं सावधान! कहीं घटिया-नकली मेडिसिन तो नहीं खा रहे… मामला है संगीन

Vande Bharat: अजमेर-दिल्ली ट्रेन चल रही आधी खाली! टाइमिंग ने किया कबाड़ा, डबल डेकर मार रही बाजी

PHOTOS: दिल्ली पुलिस का ड्रग माफिया पर शिकंजा, चलाया ‘ऑपरेशन कवच’… इतनी ड्रग्स बरामद

Delhi Weather: दिल्ली NCR में छाया धूल का गुब्बार, प्रदूषण लेवल बढ़ा, हल्की बारिश के बाद हवा में ठंडक, जानें कैसा रहेगा 3 दिन मौसम का हाल
कई क्षेत्रीय दलों ने दो में से केवल एक ही रिपोर्ट जमा की
शुरुआत में, इस अध्ययन के लिए 54 क्षेत्रीय (मान्यताप्राप्त) राजनीतिक दलों पर विचार किया गया था. लेकिन उनमें से केवल 28 दलों ने ही अपनी वार्षिक लेखापरीक्षा और चंदा दोनों रिपोर्ट दाखिल की थी, जबकि शेष दलों ने दो में से केवल एक रिपोर्ट ही जमा की थी. रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में 27 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल आय 1,165.58 करोड़ रुपये रही वहीं ज्ञात दाताओं से राजनीतिक दलों की कुल आय 145.42 करोड़ रुपये है जो उनकी कुल आय का 12.48 प्रतिशत है.
.
Tags: ADR Report, Regional parties in India
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:15 IST








