शार्क टैंक से नहीं मिली चवन्‍नी, शिल्‍पा शेट्टी ने किया मोटा निवेश, जानिए क्‍या बनाती और बेचती है ये कंपनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विकेडगुड के बिजनेस में एक साल में 300 फीसदी का उछाल आया है.
शार्क टैंक इंडिया से यह स्‍टार्टअप फंडिंग पाने में असफल रहा था.
जजों को इस स्‍टार्टअप का बिजनेस मॉडल नहीं भाया था.

नई दिल्‍ली. जिस स्‍टार्टअप में शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जजों ने एक रुपया भी लगाना ठीक नहीं समझा था, उसमें अब बॉलीवुड स्‍टार शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पैसा लगाया है. डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) स्टार्ट-अप 100 पर्सेंट न्‍यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड (100 percent Nutrition Private Limited) विकेडगुड ब्रांड नेम से अपने प्रोडक्‍ट बेचता है. कंपनी मैदा, ऑयल और एमएसजी फ्री पास्‍ता और नूडल्‍स के साथ कई सारे प्रोडक्‍ट बनाती और बेचती है. इन्‍हें आटा, दाल, चावल, चना, जई और ज्वार से बनाया जाता है और डीप फ्राई की जगह इनोवेटिव स्टीमिंग और कन्वेक्शन एयर ड्रायिंग (SCAD) तकनीक का उपयोग करके बनाया जाता है.

विकेडगुड को शार्क टैंक जज और बोट के सह-संस्‍थापक अमन गुप्‍ता, टाइटन कैपिटल, मुंबई एंजेल्स, एनबी वेंचर्स, ढोलकिया वेंचर्स, वेंचर कैटेलिस्ट मार्की फाउंडर एंजेल्स से भी फंडिंग हासिल हुई है. कंपनी की स्‍थापना 2021 में भुमन दानी, मोनीश देबनाथ और सौम्या बिस्वास ने की थी. ब्रांड ने पिछले एक साल में 300 फीसदी की वृद्धि हासिल की है. शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में भी विकेडगुड ने पिच पेश की थी, लेकिन शार्क टैंक जजों को उनके बिजनेस में दम नजर नहीं आया और किसी भी जज ने पैसा नहीं लगाया.

Shilpa Shetty, Shilpa Shetty investment, Shilpa Shetty portfolio, wickedgud, wickedgud funding, wickedgud products, shark tank india, titan capital, boat aman gupta, business news in hindi

शिल्‍पा शेट्टी को स्‍टार्टअप से काफी उम्‍मीदें हैं.

शिल्‍पा शेट्टी ने लगाए 2.25 करोड़
अब मशहूर अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी को इस स्‍टार्टअप में दम दिखा है. विकेडगुड में उन्‍होंने 2.25 करोड़ रुपये लगाए हैं. शिल्‍पा शेट्टी को स्‍टार्टअप से काफी उम्‍मीदें हैं. विकेडगुड की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिल्‍पा शेट्टी ने कहा, “हम हमेशा पौष्टिक भोजन की तलाश में रहते हैं. मैं विकेडगुड प्रोडक्‍ट्स से बहुत प्रभावित हूं. मेरे बच्‍चे भी इन्‍हें पसंद करते हैं. इसी बात ने मुझे इसमें पैसा निवेश करने को प्रेरित किया है.”

ये भी पढ़ें-  50 लाख की नौकरी में नहीं लगा दम, दूध बेचकर दौलतमंद बना ये लड़का, अब हर दिन की कमाई लाखों में

कंपनी सीईओ और सह-संस्‍थापक भूमन दानी ने कहा कि भोजन और फिटनेस को लेकर शिल्‍पा शेट्टी की दीवानगी जग-जाहिर है. पौष्टिक भोजन को लेकर उनकी सजगता हमारे ब्रांड मूल्‍यों और मिशन के साथ मेल खाती है. उनका साथ मिलने से ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक उत्‍पादों को पहुंचाने में मदद मिलेगी.

फूड डिलीवरी प्‍लेटफार्म्‍स पर उपलब्‍ध है प्रोडक्‍ट
भूमन दानी का कहना है कि विकेडगुड के उत्‍पाद ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं. कंपनी की वेबसाइट के अलावा ये अमेजन ब्लिंकिट, बिगबास्‍केट, स्विगी, इंस्‍टामार्ट, जैपेटो और फ्लिपकार्ट पर उलब्‍ध हैं.

Tags: Bollywood, Bollywood actress, Business news in hindi, Disinvestment, Shilpa shetty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें