भोपाल. मध्यप्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर आयोजित हुई कक्षा पांचवीं और कक्षा आठवीं का रिजल्ट आज घोषित हुआ. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट जारी किया. कक्षा 5वीं का रिजल्ट 82.27% रहा और कक्षा आठवीं का रिजल्ट 76.09% रहा. दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन और निजी स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा फेल छात्रों को स्कूल शिक्षा विभाग इस बार दोबारा परीक्षा का मौका दे रहा है.
बीते साल के मुकाले 6 फीसदी की गिरावट
पांचवीं और आठवीं के रिजल्ट में इस बार निजी स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है. कक्षा पांचवीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 84.34% रहा तो निजी स्कूलों का रिजल्ट 79.07% रहा. वहीं मदरसों का रिजल्ट रहा 62.62% रहा. कक्षा आठवीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.38%, निजी स्कूलों का 75.78% और मदरसों का रिजल्ट 44.66%रहा.
छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन
कक्षा पांचवीं-आठवीं में छात्राओं का रिजल्ट छात्रों के मुकाबले बहुत बेहतर रहा है. कक्षा 5में छात्राओं का रिजल्ट 84.32%, छात्रों का रिजल्ट 80.34%रहा. आठवीं में 78.86% छात्राएं पास हुईं तो छात्रों का रिजल्ट 73.46%रहा. कक्षा पांचवी और आठवीं के रिजल्ट में इस बार बीते साल के मुकाबल गिरावट हुई है. दोनों क्लासों का रिजल्ट 6 प्रतिशत कम रहा.
आपके शहर से (भोपाल)

MP : कांग्रेस के इन 5 पांच किलों पर अमित शाह तय करेंगे रणनीति, इन सीटों पर लगातार 7 चुनाव हार चुकी है बीजेपी

Wildlife Video: आधी रात घर में दिखा 12 फीट का मगरमच्छ, लोगों की उड़ गई नींद

MP Weather: सूरज ने उगली आग, भिंड और खरगोन में पारा 46 के पार, लेकिन इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

आग उगल रहा सूरज…भिंड में पहली बार पारा 47 डिग्री पर पहुंचा, अभी राहत की उम्मीद कम

MP : कांग्रेस दफ्तर भोपाल में जब अचानक पहुंचे ‘राहुल गांधी’, मच गयी सेल्फी लेने की होड़

MP में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी, प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़े सरकारी विद्यालय

Photos : नगर पालिका की अनोखी पहल! भगवान को चढ़ाए फूलों से यहां बनती हैं अगरबत्ती

3 नाबालिगों ने किया 12 साल के लड़के का मर्डर, बहन से बात करने पर हुआ झगड़ा

ग्वालियर में हो सकेगा पुराने वाहनों का स्क्रैप, सर्टिफिकेट भी मिलेगा…ले सकते हैं ये छूट

MP Board 8th Result: 8वीं में आए कितने नंबर, यहां तुरंत करें चेक, ये रहा Direct link

Crime: मदर्स डे पर तीसरी पत्नी बोली-बेटा साथ रहेगा या मैं, पति ने कर दी 7 साल के मासूम की हत्या
इन संभागों का रिजल्ट बेहतर
मध्यप्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षाओं में शहडोल, जबलपुर, इंदौर, चंबल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, उज्जैन, सागर जिले का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. शहडोल 90 %, जबलपुर 89.3फीसदी, इंदौर 89 फीसदी, चंबल87.8 %, नर्मदापुरम 84%, ग्वालियर 82.6%, भोपाल 79.2%, रीवा 78.6%, उज्जैन75.3%, सागर 69.8% रहा. जबलपुर, चंबल, रीवा, शहडोल, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर, सागर संभागों में छात्र-छात्राओं का A+और ए ग्रेड रिजल्ट रहा.
फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका
मध्यप्रदेश में इस बार 5वीं- 8वीं की बोर्ड परीक्षा हुई थी. इस बार परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 87 हज़ार शासकीय शालाओं, 24 हज़ार अशासकीय शालाओं, 1हज़ार से ज्यादा मदरसों के छात्र छात्राएं इसमें शामिल हुए. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा फेल छात्रों को एक बार और परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है. दो महीने बाद फिर से परीक्षा आय़ोजित की जाएगी ताकि फेल छात्र-छात्राएं अपनी भविष्य बचा सकें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Madhya pradesh latest news, Mp board results
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 20:21 IST








