धीरेन्द्र, रोहतक. “चुनाव में नतीजे चाहे बेशक कुछ भी रहें, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा नहीं छोड़ेगी. यह हमारी संस्कृति है और किसी भी चुनाव परिणाम से प्रभावित होकर नहीं छोड़ा जाएगा.” भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने साफ किया कि कर्नाटक की जीत कांग्रेस को मुबारक लेकिन भारतीय जनता पार्टी इससे अपनी विचारधारा नहीं बदलेगी. रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ओपी धनखड़ ने खुलकर हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की मुखालफत की.
उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुत्व हमारी सांस्कृतिक विरासत है और भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सर्वोपरि है. कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बयान को जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में मुद्दा बनाया, उस पर ओपी धनखड़ ने कहा कि यह मुद्दा कायम है और किसी कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रवादी संगठन की तुलना आतंकवादी संगठन से करे ये बीजेपी को कतई बर्दाश्त नही है.
अगर कर्नाटक की जीत से कोई इस गलतफहमी में है कि भाजपा अपने कदम पीछे खींचेगी तो ये नामुमकिन है. हम अपने देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं, वह हमारे आराध्य हैं और किसी को कोई अधिकार नहीं है, उन पर या उनके नाम से जुड़े किसी संगठन पर कोई टिप्पणी भी करें.
आपके शहर से (रोहतक)

HBSE 12th Result 2023 LIVE Updates: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं में 47 हजार से अधिक बच्चे फेल, अब आगे क्या होगा उनका?

Haryana Weather: सूरज की तपिश ने छुड़ाए पसीने, पारा 42 के पार, जानिए मौसम का हाल

वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

Kurukshetra News : नकली भतीजे ने लगाया चाचा को चूना, 34 लाख की ठगी को दिया अंजाम

HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल

दिवंगत गेस्ट टीचरों की पत्नियों ने…शिक्षा मंत्री से मांगा हक, खून से लिख कर दिया पत्र

हरियाणा बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट में टॉप 3 में सभी लड़कियां, सिर्फ एक नंबर से टॉपर नहीं बन पाईं जस्मीत

HBSE Board 10th, 12th Result 2023 Live: 12वीं का रिजल्ट जारी, नैंसी ने किया टॉप, जानें 10वीं के नतीजे कब?

HBSE 10th 12th Result 2023: कैसे और कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट? नोट करें काम की खबर

कर्नाटक-हिमाचल तो सिर्फ झांकी है, असली पिक्चर दिखाना अभी हरियाणा में बाकी है-दीपेंद्र हुड्डा
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हो रहे विरोध पर दी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हो रहे विरोध पर अपनी राय देते हुए ओपी धनखड़ ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह राजनीति से प्रेरित हैं. जहां तक मुख्यमंत्री के संयम रखने की बात है, वे काफी धैर्यशील हैं और अगर कोई विवाद होता है तो संयम रखने की जिम्मेदारी दोनों पक्षों की होती है.
संगठन मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर बीजेपी बनाएगी रणनीति
ओपी धनखड़ ने बताया कि हरियाणा के अंदर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी व्यापक स्तर पर रणनीति बना रही है. जिसके तहत एक महीने के कार्यक्रम बनाए गए हैं, जिसमें प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर रैलियां की जाएंगी. जिला स्तर, विधानसभा स्तर, ब्लॉक स्तर और बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की ड्यूटिया निर्धारित कर दी गई हैं. इस दौरान लोगों को सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा और लोगों की समस्याओं का भी निदान किया जाएगा. हर क्षेत्र के लोगों से पार्टी संपर्क स्थापित करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bajrang dal, BJP, Congress, Haryana news, Rohtak News
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 20:08 IST








