Adah Sharma Health Update: एक्सीडेंट के बाद अदा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) बीते कुछ समय से अपनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) की वजह से खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्म की अपार सफलता को एंजॉय ही कर रही थी कि इस बीच एक्ट्रेस और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का एक्सीडेंट हो गया है. दोनों 14 मई को हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे. अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर मचे बवाल के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं थियेटर में उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत है कि लोगों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है. हाल ही में एक्ट्रेस का रोड़ एक्सीडेंट हो गया था और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

स्कूल ड्रेस में राजेश खन्ना से मिलने गईं एक्ट्रेस, यादगार बन गई पहली मुलाकात, सुपरस्टार ने पास बुलाकर कहा…

अदा शर्मा ने ट्वीट कर दिया अपना हेल्थ अपडेट
हाल ही में ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- ‘दोस्तों फिलहाल मैं ठीक हूं, हमारे एक्सीडेंट की खबरें सामने आने के बाद से ही बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं, पूरी टीम और हम सब पूरी तरह स्वस्थ हैं, अच्छी बात ये है कि किसी को भी कोई गंभीर चोंट नहीं आई है, आप सबने हमारी जो इतनी चिंता की है, हमारा हेल्थ अपडेट जानने के लिए जो इंतजार किया, उसके लिए धन्यवाद.’

sudipto

screenshort/Twitter

डायरेक्टर ने खुद दी थी सड़क हादसे की जानकारी
गौरतलब है कि अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन के रोड एक्सीडेंट की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर दी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- ‘आज हम एक युवा सभा में अपनी फिल्म के बारे में बात करने के लिए करीमनगर जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से इमरजेंसी हेल्थ इश्यू की वजह से हम वहां नहीं पहुंच पाए. मैं दिल से करीमनगर के लोगों से माफी मांगता हूं, ये फिल्म हमने अपनी बेटियों को बचाने के लिए बनाई है, प्लीज हमें सपोर्ट करते रहे #हिंदू एकता यात्रा’.

sudipto

screenshort/Twitter

बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है.शनिवार को ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी और इस तरह ये इस साल की चौथी फिल्म है जिसने 100 करोड़ के आकड़े को पार किया है. फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया था. हालांकि इतने विरोध के बावजूद फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही हैं.

Tags: Adah Sharma, Bollywood actress, Entertainment news.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें