
जांजगीर चांपा, लखेश्वर यादव. जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव में देशी शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक सेना का जवान भी है तो दूसरा मृतक कोरबा के प्लांट में काम करता था. वहीं तीसरा मृतक किसान है. तीनों ने शादी में खूब शराब पी और बेहोश होकर गिर जाने पर नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां पर तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है.
परिजनों ने बताया है कि गांव के हरप्रसाद नाम के व्यक्ति से शराब खरीदी थी और तीनों ने मिलकर शराब पी थी. आशंका है कि शराब में जहर मिला रहा होगा. पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी. वही गांव में दहशत का माहौल है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि तीनों की मौत जहरीली शराब से हुई है. मृतकों के नाम परास राम साहू ,नंद लाल कश्यप, सतीश कश्यप है.
नेता प्रतिपक्ष ने 50 लाख रुपए की मांग
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जहरीली शराब से मौत की खबर सुनकर नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. संदिग्ध मौत के मामले में सरकार पर आरोप लगाया. इसके साथ तीनों लोगों की मौत पर सरकार से 50-50 लाख रुपए मुआवजे की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से कहा कि अपना वादा निभाए और छत्तीसगढ़ में शराब पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ. कई बड़े लोगों का नाम सामने आया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alcohol Death, Chhattisgarh news, Illegal alcohol
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 19:01 IST








