
GT vs SRH Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 62वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है. मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी. वहीं हार्दिक पंड्या की टीम एक जीत के साथ अपनी जगह अंतिम चार में पक्की कर लेगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार खेल दिखाते हुए अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई गुजरात टाइटंस की टीम के खाते में 8 जीत से 16 अंक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 4 जीत से महज 8 अंक हैं. गुजरात की टीम ने 12 मुकाबले खेले हैं जबकि हैदराबाद की टीम 11 मैचों खेल चुकी है. यह मैच हैदराबाद के लिए करो या मरो का है अगर आज टीम हारी तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया था. वहीं गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार मिली थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे और गुजरात 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाया था.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI:
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:
अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे.








