आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, 6 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत और 6 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार दोपहर ऑटोरिक्शा और बस की टक्कर में छह महिलाओं की मौत हो गई. महिलाएं ऑटो में सवार थीं. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तल्लारेवु बाईपास रोड के पास निजी बस ने वाहन को टक्कर मार दी. सभी घायलों को पास के काकीनाडा सरकारी अस्पताल में पहुंचा कर इलाज कराया जा रहा है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के शिकार सभी लोगों की पहचान कर ली गई है.

पुलिस के अनुसार, सभी मृतकों की पहचान पास के झींगा के खेत में काम करने वाली मजदूरों के रूप में की गई है. हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. सभी पीड़ित यानम के नीलापल्ली के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान सेसेटी वेंकटलक्ष्मी (41), कर्री पद्मावती (42) के रूप में की गई है, दोनों मेट्टाकुरु गांव, यनम, निम्मकयाला लक्ष्मी (54) कुसुम्पेटा, यनम, चिंतापल्ली ज्योति (38) वेंकटनगर, यनम, कल्ली पद्मा (38) के रूप में हुई हैं. नया बस स्टैंड क्षेत्र, यानम और बोक्का अनंत लक्ष्मी (47), प्रॉनस्टिप्पा, यानम से.

वहीं घायलों के नाम कुसुमापेटा यनम की नोटला सत्यवेनी (28), प्रवांस्तिप्पा की मल्लादी गंगा भवानी (25), कुसुमपेटा की यनम, ओलेटी लक्ष्मी (35), प्रवांस्तिप्पा की रचा वेंकटेश्वरम्मा (45), प्रवांस्तिप्पा की राचा वेंकटेश्वरम्मा, यानम और बुडापनेती सत्यवती (38) प्रॉनस्टिप्पा यानम से बताई गई हैं.

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे को सिखाना था सबक, इसलिए 2019 में हुआ था फडणवीस-अजित पवार का गठबंधन- महाराष्ट्र के मंत्री का दावा

ये सभी एक झींगा इकाई के कर्मचारी थे. पुलिस के मुताबिक काम खत्म कर घर लौट रहे थे तभी हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया. एक अधिकारी ने कहा, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ.

Tags: Andhra paradesh, Big accident, Death in bus accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें