ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर परिवार, दौलत इतनी की कभी न खाली होगा खजाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वाल्टन फैमिली : अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी वॉलमार्ट को चलाने वाली वाल्टन फैमिली के पास 224 अरब डॉलर की संपत्ति है. यह संपत्ति दुनिया के कई छोटे देशों के जीडीपी के बराबर है. वाल्टन फैमिली दुनिया की सबसे अमीर फैमिली है. वाल्टन बिजनेस की शुरुआत सैम वाल्टन ने की थी.

बर्नाड अर्नाट फैमिली : बर्नाड अर्नाट फैमिली के पास 213 अरब डॉलर की संपत्ति है. इस फैमिली के पास कुल 70 ब्रॉन्ड हैं. जिसमें सबसे प्रमुख ब्रॉन्ड लुई वितॉन है. बर्नाड अर्नाट फ्रांसीसी बिजनेसमैन हैं. यह ब्रांड एलवीएमएच के नाम से मशहूर है. मार्स फैमिली : मार्स फैमिली एक अमेरिकी फैमिली है. जो मार्स नाम की कॉन्फेशनरी कंपनी की मालिक है. यह अमेरिका की सबसे अमीर फैमिली में से एक है. इसके पास 160 अरब डॉलर की दौलत है. इस परिवार ने अपने बिजनेस की शुरुआत कैंडी से की थी. कोच फैमिली : कोच परिवार के पास 120 अरब डॉलर की संपत्ति है. यह परिवार मुख्य तौर पर तेल से जुड़ा है. यह भी एक अमेरिकी परिवार है. अल सऊद परिवार : सऊदी अरब के अल सऊद परिवार यानी शाही परिवार के पास 105 अरब डॉलर की संपत्ति है. यह परिवार सऊदी अरब पर शासन करता है. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इसी परिवार से हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें