Asia Cup पर हार, पाकिस्‍तान ने चली नई चाल, World Cup के लिए श्रीलंका पर डोरे डाल रहा PCB

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी
पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से शुरू की बातचीत

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान किसी भी हाल में एशिया कप 2023 की मेजबानी छोड़ना नहीं चाहता है. हाइब्रिड मॉडल के खारिज होने के बाद पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के सामने टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच पाकिस्‍तान में करवाने की मांग रखी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर एसीसी यह बात भी नहीं मानता है तो पाकिस्‍तान एशिया कप से हटने के साथ ही एसीसी से भी हट जाएगा. वहीं, एशिया कप से पहले पाकिस्‍तान को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है. इस दौरान दोनों देशों के बीच दो टेस्‍ट मैच खेले जाएंगे.

पाकिस्‍तान मीडिया की खबरों के मुताबिक, पीसीबी इस टूर पर वनडे मैच भी खेलना चाहता है. इसके लिए उसने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से बातचीत शुरू कर दी है. अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप की तैयारियों के लिहाज से श्रीलंका इस प्रस्‍ताव पर हामी भर सकता है. हालांकि, दोनो बोर्डों के बीच अभी बातचीत शुरुआती दौर में है. वनडे के शामिल होने की स्थिति में कार्यक्रम को नए सिरे से बनाया जा सकता है. बता दें कि पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच जुलाई में खेले जाने वाले दो टेस्‍ट मैच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं.

खत्‍म नहीं हो रही रार
एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्‍तान को मिली थी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करते हुए टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाने की बात कही थी. इस फैसले से भड़के पाकिस्‍तान ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बॉयकाट की धमकी दे डाली.

सचिन के सामने लड़की को इम्‍प्रेस नहीं कर पाए शुभमन गिल, बॉलर ने उखाड़ दिया स्‍टंप, VIDEO वायरल

बात बनती ना देख पीसीबी चीफ नजम सेठी ने एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पेश किया. इसमें, भारत के मैच पाकिस्तान के बाहर न्यूट्रल वेन्यू पर और बाकी मैच पाकिस्तान में होने की बात कही गई. हालांकि, पीसीबी का यह दांव भी फेल हो गया. अब टूर्नामेंट को श्रीलंका शिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

Tags: Asia cup, BCCI, Pakistan, Pcb, Sri lanka

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें