Karnataka Election Result: अपनी ही सीट नहीं बचा सके BJP के 14 मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आ चुके हैं. कांग्रेस पार्टी को पूर्ण जनादेश मिलना तय हो गया है. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मतगणना अभी भी चल ही रही है. इस चुनाव में निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 14 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा. आज यानि शनिवार के दोपहर को लगभग तय हो गया था कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आ रही यही जबकि बीजेपी को करारी हार मिलने वाली है. 

जो मंत्री चुनाव हार गये उनमें गोविंदा करजोल (मुधोल), जे सी मधुस्वामी (चिकनैकानाहल्ली), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर), शंकर पाटिल मुनेना कोप्पा (नवलगुंड), हलप्पा आचार (येलबुर्गा), बी श्रीरामुलु (बेल्लारी), के सुधाकर (चिक्कबल्लापुरा), बी सी नागेश (टिप्तुर), मुरुगेश निरानी (बिल्गी), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर) और एम टी बी नागराज (होसकोटे) शामिल हैं. भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी सिरसी सीट पर चुनाव हार गये. 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में जहां से गुजरी भारत जोड़ो यात्रा, जानें वहां का हाल, क्या राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई

यहां लिस्ट भी देख सकते हैं-

विधानसभा सीट-उम्मीदवार 

  • मुधोल सीट से गोविंदा करजोल
  • चिकनैकानाहल्ली  सीट से जे सी मधुस्वामी
  • हिरेकेरूर सीट से सीट से बी सी पाटिल
  • नवलगुंड सीट से शंकर पाटिल मुनेना
  • येलबुर्गा सीट से एम टी बी नागराज
  • सिरसी सीट से विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी
  • बाइलागी सीट से मुरुगेश निरानी
  • होसकोटे सीट से एमटीबी नागराज
  • तिपातुर सीट से सीट से बीसी नागेश
  • केआर पेट सीट से नारायणगौड़ा
  • कनकपुरा सीट से आर अशोक
  • वरुणा और चामराजनगर सीट से वी सोमन्ना
  • बोल्लारी ग्रामीण सीट से श्रीरामुलु

मंत्री वी सोमन्ना दो क्षेत्रों वरुणा और चामराजनगर से चुनाव हार गये. उन्होंने इन दोनों सीट से चुनाव लड़ा था. मंत्री आर. अशोक भी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे. वह पद्मनाभनगर से फिर से चुने गये, लेकिन कनकपुरा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Tags: Basavaraj Bommai, BJP, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें