Love Story का दर्दनाक अंत, पहले प्रेमिका की हत्या की फिर FB लाइव आकर उसी पिस्तौल से किया सुसाइड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना हुई. पहले तो सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद भी अगले दिन फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या कर ली. दरअसल शुक्रवार की रात रांची में निवेदिता नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी. हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले उसके प्रेमी ने खुद शनिवार को गोली मार आत्महत्या कर ली. मरने से पहले आरोपी ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और अब वो भी उसी के पास जा रहा है. अपना लोकेशन भी उसने अपनी बहनों को भेजा.

बता दें कि निवेदिता की हत्या में अंकित का नाम सामने आया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस अंकित तक पहुंच पाती उससे पहले ही अंकित ने खुद को गोली मार ली जिसमें उसकी मौत हो गई. अंकित ने खुद को गोली उसी पिस्तौल से मारी जिस पिस्तौल से उसने अपनी प्रेमिका की जान ली थी. अंकित ने खुद को गोली सदर थाना क्षेत्र में मारी, जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, वहीं मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि युवक के लोकेशन की जानकारी पुलिस को Facebook लाइव के जरिए ही मिली लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंकित ने खुद को गोली मार ली.

बता दें कि शुक्रवार की शाम गोली की आवाज से अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू इलाका थर्रा गया और निवेदिता नाम की युवती की मौत हो गई. इस घटना से पूरा इलाका सकते में था तो वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही थी. जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे के दोस्त थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई. वजह थी इस दोस्ती की जानकारी निवेदिता के परिजनों को होना जिस कारण निवेदिता अंकित से दूर होने लगी, यहां तक कि अंकित उसे कॉल न कर सके इसे लेकर उसने अपना सीम तक बदल लिया था लेकिन अंकित के सिर पर प्यार का जुनून चढ़ा हुआ था.

आपके शहर से (रांची)

उसने वो कर दिया जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था. उसने अपने प्यार को ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और फिर फरार हो गया और अगले दिन ही खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें