तो इंडिया से बंधने वाला है MG Motors का ‘बोरिया-बिस्तर’, खरीदार ढूढ़ रही कंपनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एमजी मोटर्स ने 2019 में भारत में बिजनेस लॉन्च किया था.
एमजी हेक्टर कंपनी की भारतीय बाजार में पहली कार थी.
अब कंपनी बिजनेस का बड़ा हिस्सा बेचना चाह रही है.

नई दिल्ली. चीन की वाहन निर्माता ब्रांड SAIC के ऑनरशिप वाली MG Motor कथित तौर पर भारत के कार कारोबार में एक बड़ा हिस्सा बेचने की तैयारी कर रही है. एमजी मोटर इंडिया इक्विटी सेल के लिए कई ब्रांड्स के साथ बातचीत कर रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो ग्रुप, प्रेमजी इन्वेस्ट और जेएसडब्ल्यू ग्रुप जैसे ब्रैंड्स से इस बारे में बातचीत चल रही है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय कंपनियों के साथ चर्चा चल रही है और एमजी मोटर इस साल के अंत तक सौदे को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रही है. वार्ता अडवांस स्टेज में है क्योंकि एमजी एक्सटेंशन के अगले चरण को तुरंत शुरू करने के लिए फंड इकट्ठा करने की तैयारी कर रही है. हालांकि MG Motor India ने कहा है कि Reliance, Hero Group, Premji Invest और JSW के साथ बातचीत केवल अटकलें हैं.

यह भी पढ़ें : नए अवतार में आ रही किआ सेल्टोस, मिलेंगे नए ‘लोहालाट’ फीचर्स

चीनी निवेशकों के सामने समस्या
भारत-चीन के बीच तनाव के कारण, चीनी कनेक्शन वाली कंपनियों को नए निवेश की इजाजत मिलने में समस्या आ रही है. वास्तव में, MG मोटर इंडिया कथित तौर पर अपनी मूल कंपनी – SAIC से फंड इकट्ठा करने के लिए लगभग दो सालों से सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है. कंपनी अब प्रोडक्ट्स के अगले स्टेज को शुरू करने के लिए फंड जुटाने के बाकी ऑप्शंस की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा को खून के आंसू रुला रही ये कार, बन गई इंडिया की नंबर 1 एसयूवी

5000 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने की तैयारी
एमजी मोटर इंडिया के CEO राजीव चाबा ने ईटी से बात करते हुए राजीव चाबा ने कहा, ‘हम अगले दो-चार साल में शेयरहोल्डिंग, कंपनी के बोर्ड, मैनेजमेंट, सप्लाई चेन का इंडियनाइज करना चाहते हैं.’ एमजी मोटर इंडिया लोकल पार्टनर्स और इंवेस्टर्स को मेजॉरिटी शेयर बेचकर लगभग 5000 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने की तैयारी कर रही है. नए निवेश का इस्तेमाल देश में अपने प्रोजेक्ट के डिवेलपमेंट के लिए करेगी.

Tags: Auto News, Car Bike News, MG motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें