पटना. राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकटपुर सहीम चक मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग किराना दुकानदार की गोली मार दी. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए खुसरूपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि बीच रास्ते में ही दिव्यांग दुकानदार ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया. बाद में पुलिस ने दुकानदार के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक की पहचान खुसरूपुर के बैकटपुर सहीम चक निवासी अरविंद गोप के 32 वर्षीय पुत्र मगन यादव के रूप में की गई है, जो गांव में ही किराना की दुकान चलाता था. बताया जाता है कि दिव्यांग मगन यादव अपनी दुकान पर बैठा था, इसी दौरान दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे और उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के छोटे भाई रवि कुमार और परिजन चंदन कुमार ने हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मगन यादव को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.
आपके शहर से (पटना)

समस्तीपुर में सब्जी बेचने वाले किसानों के अच्छे दिन शुरू, मुनाफा के साथ मिला अच्छा मार्केट, जानें कैसे

CBSE Result: विकास वैभव और आर्यन ॠषभ ने कोशी-सीमांचल में किया टॉप

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: तरेत में उमड़ा भक्तों का हुजूम ।Top News| jdu | bjp News| Bihar News

CBSC 10th Result 2023 : 8 घंटे पढ़ाई कर पूर्णिया की श्रेया ने लाया 96.8%,डॉक्टर बनने का है सपना

Bihar News: छपरा में करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ पुल, घंटों की दूरी अब मिनटों में होगी तय

Breaking News: Lalan Singh JDU कार्यकर्त्ता सम्मेलन में हुए आग बबूला !| Bihar News | Latest News

Exam Special Train: सिपाही भर्ती की परीक्षा देने वाले नहीं होंगे परेशान, छपरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट-समय

Bihar News: 400 सालों से भी ज्यादा पुराना है पटना का यह मंदिर, अंगेजों ने शिवलिंग पर चलाई थी गोली, जानें वजह

Exclusive: करना था हर्निया ऑपरेशन; मगर निकाल ली हाइड्रोसील, मुजफ्फरपुर में किडनी कांड जैसा कारनामा

OMG! गर्मी में ऐसे प्यास बुझाते हैं चूहे, किराना दुकान में पहुंचे चूहों ने पानी पिया और चलते बने, देखें Video

Bihar & Jharkhand News: तमाम ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | Top Headlines | 100 Gaon 100 Khabar
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar crime news, Bihar News, Crime News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:20 IST








