
अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. जिले केसकरा प्रखंड अंतर्गत तितरा बिशनपुर निवासी अमृता कुमारी और मनु कुमार का 6 वर्षीय पुत्र अथर्वमनु ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. अथर्व मनु ने वन से हंड्रेड का स्क्वायर 1 मिनट 22 सेकंड में बोलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. अभी अथर्व वन से हंड्रेड का क्यूब लगभग 2 मिनट 45 सेकंड में बोलकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर कदम बढ़ा चुका है. वह इसके लिए लगातार तैयारी कर रहा है.
अथर्व अभी मात्र 6 साल 1 माह का है. गणित के साथ-साथ वह सामान्य ज्ञान में भी मेधावी है. अथर्व को दुनिया के 10 बड़े देश, पांच छोटे देश, पॉपुलेशन वाइज 5 बड़े देश, पांच छोटे देश, जीडीपी के अनुसार 5 अमीर देश, 5 गरीब देश, दुनिया के बड़े पहाड़, क्षेत्रफल के अनुसार पर्वत की ऊंची चोटी, लंबाई के अनुसार पांच बड़ी नदी और उनकी लंबाई कितनी है, आठ ग्रहों की सूरज से दूरी कितने किलोमीटर है, साथ ही कितने दिन में पृथ्वी का चक्कर लगाता है. तकरीबन डेढ़ सौ देशों की राजधानी याद होने के साथ सभी देश को मैप पर बताता है कि कौन सा देश कहां है. दुनिया के 5 बड़े मरुस्थल, भारत के सभी राज्यों की राजधानी समेत तकरीबन GK के और भी बहुत सारे फैक्ट महज पहली कक्षा में होते हुए उसे पता है. इसके साथ अथर्व बहुत ही आसानी से पांचवी क्लास तक का गणित भी बना लेता है.
सामान्य बच्चों से ज्यादा तेज चलता है अथर्व का ब्रेन
अथर्वके पिता मनु कुमार पेशे से वकील हैं. वे मनु बताते हैं कि अथर्व का ब्रेन सामान्य बच्चे से बहुत ज्यादा तेज है. इसकी जानकारी कुछ महीना पहले तब हुई, जब अर्थव ने कुछ समय में ही वन से हंड्रेड तक का स्क्वायर याद कर लिया. मनु कुमार बताते हैं कि जब उन्हें जानकारी हुई कि इन चीजों के लिए रिकॉर्ड बनता है, तब उन्होंने अथर्व के वीडियोको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजा. उसके बाद अथर्व के स्क्वायर बोलने के वीडियो को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजा, जहां से अर्थव को इस रिकॉर्ड को सबसे कम समय में बनाने का खिताब प्राप्त हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Bihar News in hindi, Education news, Muzaffarpur news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:17 IST








